बिग बॉस सीजन 14 के रनर अप राहुल वैद्य इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं। राहुल भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी न जीते हों लेकिन उन्होंने इस खेल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जरूर जीत लिया है। शो में राहुल को फैंस ने खूब प्यार दिया और उनकी काफी सराहना भी की। बता दें कि बिग बॉस के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स में से राहुल ने राखी सावंत, अली गोनी और निक्की तंबोली को पीछे छोड़ दूसरी पॉजिशन हासिल की है। लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही उनके जीवन के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको बताएंगे उनके बारे में सबकुछ...
2 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसा पहली बार नहीं था कि जब राहुल ने किसी रिएलिटी शो में हिस्सा लिया हो। राहुल ने सबसे पहले अपनी पहचान सिंगिंग शो इंडियन आइडल के पहले सीजन में रनर अप बनकर हासिल की थी। उसके बाद राहुल जो जीता वहीं सुपरस्टार, आजा माही वे, झलक दिखला जा, म्यूजिक का महा मुकाबला जैसे शो में भी नजर आए।
3 of 5
राहुल वैद्य और उनकी मां
- फोटो : बिग बॉस 14
राहुल वैद्य का जन्म 23 सितंबर 1987 को मुंबई में हुआ था। राहुल के पिता का नाम कृष्णा वैद्य है और माता का नाम गीता वैद्य है। राहुल वैद्य के पिता एक इंजीनियर है और मां एक गृहिणी हैं। राहुल की एक बड़ी बहन श्रुति वैद्य है। राहुल को बचपन से ही गाना गाने में रुचि थी और वे संगीत की ट्रेनिंग भी ले रहे थे। दरअसल एक बार उनकी मां ने उन्हें गाते हुए सुना और उनकी आवाज सुनकर उन्हें सिंगिंग में अपना करियर बनाने की सलाह दी। उसके बाद ही राहुल ने अपना सारा ध्यान म्यूजिक की तरफ ही केंद्रित कर लिया था।
4 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगिंग के अलावा राहुल ने कई रिएलिटी शोज भी होस्ट किए हैं। जिनमें आजा माही वे और जो जीता वही सुपरस्टार जैसे नाम शामिल हैं। राहुल कई गाने भी गा चुके हैं लेकिन तेरा इंतजार, फैन, वंदे मातरम्, दो चार दिन, कह दो न से उनकी फैन फॉलोविंग और ज्यादा बढ़ गई।
5 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : instagram/colorstv
गौरतलब है कि राहुल इन दिनों टीवी अभिनेत्री दिशा परमार को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों की शादी भी जल्द ही होने वाली है। इस बात का खुलासा खुद राहुल की मां ने बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में किया था। शो में ही राहुल ने दिशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। बता दें कि दिशा से पहले राहुल का नाम मशहूर गायिका अल्का याग्निक की बेटी सायशा कपूर से भी जोड़ा गया था लेकिन राहुल ने इसे गलत करार दिया था।