'गंदी बात' फेम अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को हाल ही में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना के ऊपर एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट कर अपलोड करने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि गहना वशिष्ठ इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रही हैं। उनका विवादों से पुराना नाता है। कई बार उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। आइये आपको भी बताते हैं कौन हैं ये अभिनेत्री गहना वशिष्ठ..
2 of 5
गहना वशिष्ठ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है। गहना ने कई विज्ञापनों के साथ ही हिंदी और तेलुगु सिनेमा में अपनी प्रतिभा दिखाई है। गहना कई बार पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनके एक फोटोशूट की वजह से उनके साथ मारपीट भी की गई थी।
3 of 5
GEHANA VASISTH
- फोटो : self
साल 2020 में गहना वशिष्ठ उस समय सुर्खियों में आईं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गहना ने इस वीडियो में अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेटा हुआ था और इसी के साथ वो काफी इरॉटिक अंदाज में पोज दे रही थीं। ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी खलबली मच गई थी। जिसके बाद मुंबई में कुछ लोगों ने गहना के साथ मारपीट भी की थी। इस वीडियो पर गहना ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ये वीडियो उनके किसी दोस्त ने अपलोड किया है। हालांकि इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट भी माना गया।
4 of 5
Gehana Vasisth
- फोटो : Social Media
वहीं 2019 में गहना वशिष्ठ शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गहना कई घंटों से लगातार बिना कुछ खाए- पीए शूटिंग कर रही थीं। जिसके चलते वो बेहोश हो गईं और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। गहना कई दिनों तक अस्पताल में बेहोश रही थीं। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें इलाज मिलने में कुछ मिनट की देरी हो जाती तो उनका बचना मुश्किल था।
बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज 'गंदी बात' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक 'बहनें' में काम किया था। गहना वशिष्ठ अब तक करीब 70-80 विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। साथ ही 30 साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर क्रिकेट वर्ल्डकप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो को भी होस्ट किया था। उनके इस शो को फैंस का भरपूर प्यार भी मिला था।
पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत पर भड़के सलमान खान, बोले- 'तु्म्हारा एंटरटेनमेंट नहीं चाहिए, निकल जाओ...'