{"_id":"59c7781c4f1c1bac688b62fb","slug":"kishwer-merchant-angry-over-producer-of-tv-show-savitri-devi-college-and-hospital-replacement-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर लेडी प्रोड्यूसर को ऐसे लगाई लताड़, सुन नहीं पाएंगे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर लेडी प्रोड्यूसर को ऐसे लगाई लताड़, सुन नहीं पाएंगे
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
keshwar merchant
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर किश्वर मर्चेंट इस बार अपने शो की प्रोड्यूसर पर ही भड़क पड़ी है। किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर लेडी प्रोड्यूसर को ऐसे लगाई लताड़ लगाई जिसे आप सुन भी नहीं पाएंगे।
keshwar merchant
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनका पैर की हड्डी टूट गई है। अब बताया जा रहा है कि इसके कारण उन्हें प्रोड्यूसर ने शो से निकाल दिया है। किश्वर को प्रोड्यूसर का ये रवैया जरा भी पसंद नहीं आया जिसकी भड़ास उन्होंने सोशल मीडिया पर निकाल दी है।
keshwar merchant
किश्वर मर्चेंट को कलर्स के शो 'सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल' से बिना नोटिस दिए बाहर कर दिया है। जिसके बाद अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर किश्वर ने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही उनके प्रोडक्शन हाउस को सबसे घटिया करार दिया।
A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt) on
विज्ञापन
विज्ञापन
keshwar merchant
एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना जानकारी दिए शो से हटाया गया और उनकी जगह किसी और को शो में रखा गया। बीती रात किश्वर ने इंस्टाग्राम पर प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
keshwar merchant
इसके लिए उन्होंने अपनी बात रखते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। लेटर में किश्वर ने लिखा, यह अब तक का सबसे घटिया प्रोडक्शन हाउस है जिसके साथ मैंने काम किया। मैंने 4 महीने तक शो में अपने ट्रैक के लिए इंतजार किया। आखिरकार जब मैंने कहा मुझे शो छोड़ना है तब उन्होंने मेरा ट्रैक शुरू किया। इस बीच पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद मैं शूट के लिए गईं। कास्टिंग डायरेक्टर शागिर खान मुझे रिप्लेस करने के लिए दूसरे एक्टर्स को फोन करने लगे।'