टीवी के हिट कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को बंद किए जाने की खबर जबसे सामने आई है फैंस को बहुत दुख पहुंचा है। इस शो ने दर्शकों को खूब हंसाया है और उनका भरपूर मनोरंजन किया है। ये शो 2016 में शुरू हुआ था तबसे लेकर अब तक शो के बहुत से कलाकार इससे अलविदा ले चुके हैं। पुरानी टीम में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा शामिल थे, लेकिन कपिल से हुए विवाद के बाद इन लोगों ने शो छोड़ दिया। इसके बाद इन स्टार्स ने दूसरे शोज में काम किया जो कि फ्लॉप रहा। अब हाल ही में शो में बच्चा यादव का किरदार निभा रहे कीकू शारदा ने अपने पुराने साथियों को लेकर बात कही है।
बता दें कि कीकू शारदा शुरू से ही 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा रहे और कपिल-सुनील की लड़ाई के बाद भी उन्होंने कपिल का शो नहीं छोड़ा। वहीं अपने पुराने साथियों के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कीकू ने कहा कि, 'मैं किसी पर उंगली उठाकर ये नहीं बताउंगा कि उनके शो क्यों नहीं चले। अगर कोई एक्टर कपिल के शो का हिस्सा नहीं है या उसने किसी वजह से शो को छोड़ दिया है तो वो कुछ करेगा। वो घर पर खाली तो नहीं बैठ सकता। यहां तक कि मैंने भी एक शो किया था जो तीन महीने में बंद करना पड़ा था'।
3 of 6
Kiku Sharda
- फोटो : Instagram
कीकू ने आगे कहा कि, 'अगर एक्टर शो पर वापस नहीं आ रहे हैं तो वो कुछ नया काम करने की कोशिश तो कर ही सकते हैं। शो बनाने के लिए कई चीजें चाहिए। अगर दूसरे एक्टर्स के शो नहीं चल रहे तो ये उनकी गलती नही है। मुझे नहीं लगता है कि सिर्फ इस वजह से लोगों को नाम लेकर नीचा दिखाया जाए, क्योंकि उनके शो नहीं चले'।
4 of 6
Kiku Sharda
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कीकू शारदा ने टीवी जगत में बहुत से कॉमेडी रोल किए हैं जो काफी मशहूर भी हुए। उन्हें सीरीयल एफआईआर में गुलगुले के किरदार में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो हातिम में होबो के किरदार में नजर आए थे। कीकू को 2014-16 के बीच 'हर मुश्किल का हल अकबर-बीरबल' में लीड रोल निभाते देखा गया था जो काफी पॉपुलर हुआ था। इसके दूसरे सीजन में 'अकबर का बल बीरबल' में अली असगर को लीड रोल में देखा गया, लेकिन शो बंद हो गया।
5 of 6
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
अली के इस शो के फ्लॉप हो जाने पर कीकू ने कहा कि किसी भी शो का दूसरा सीजन चला पाना आसान नहीं है। दूसरी ओर दूसरा सीजन बहुत ही अलग था। उसका फॉर्मेंट पहले जैसा नहीं था। मैं कैसे कोई कमेंट कर सकता हूं। जब से मैं कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रहा हूं तबसे मैंने कोई डेली शो नहीं किया।