फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: हॉट सीट पर आज बैठेंगे अमन बाजपेयी, बताया कैसे पहुंच सकते हैं आप कौन बनेगा करोड़पति तक

Wed, 01 Sep 2021 09:53 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 01 Sep 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
kBC:aman bajpai reveals how to apply in kaun banega crorepati season 13
अमन बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

सोनी टीवी के फेमस क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। 1 सितंबर को इस शो की हॉट सीट पर लखनऊ के अमन बाजपेयी बैठेंगे। 23 साल के अमन साइकोलॉजी में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान अमन ने केबीसी से जुड़े कई खुलासे और किस्सों को शेयर किया है। चलिए जानते हैं केबीसी में कैसा रहा अमन का सफर।


चार राउंड करे क्लियर
कोरोना महामारी के चलते केबीसी 13 में हिस्सा लेने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। अमन बताते हैं कि सबसे पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था कि उनका सलेक्शन हो गया है। उन्होंने बताया कि केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के लिए चार पड़ावों को पार करना पड़ा। 

1. केबीसी रजिस्ट्रेशन के सवाल- सोनी टीवी पर पूछे गये सवालों का सही जवाब उन्होंने सोनी लिव ऐप के माध्यम से दिया। इसके बाद अमन का नाम अगले पड़ाव के लिए चुना गया।
2. टेलीफोन पर सवाल- पहला राउंड क्लियर होने के बाद अमन से ये सवाल टेलीफोन पर सवाल पूछे गए। साथ ही उनके बारे में जानकारी भी ली गई। 
3.ऑनलाइन ऑडिशन- दूसरे पड़ाव में चुने गये लोगों को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के जरिए सोनी लिव ऐप पर लॉग इन करना होता है। यहां उन्हें ऑनलाइन सामान्य  ज्ञान का टेस्ट देना होता है। इसके साथ ही         वीडियो के माध्यम से अपना परिचय भी देना होता है।
4. तीसरे पड़ाव  को क्लियर करने के बाद अमन को एक पर्सनल इंटरव्यू भी देना पड़ा। इसमें पास होंने के बाद ही वो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए चुने गए। 

kBC:aman bajpai reveals how to apply in kaun banega crorepati season 13
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नहीं पहन सकते काले सफेद कपड़े 
केबीसी में जाने से पहले कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ों में से कौन से कपड़े पहनने हैं, ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।

कब लगा सबसे ज्यादा डर?
अमन बताते हैं कि पूरे शो के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा डर सिर्फ फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के दौरान ही लगा। क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो सदी के महानायक अमितभा बच्चन के सामने बैठने का मौका उनके हाथ से निकल जाता। 

kBC:aman bajpai reveals how to apply in kaun banega crorepati season 13
अमन बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

केबीसी का सबसे सुनहरा पल
केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के बाद अमन के लिए सबसे खास पल था, सदी के महानायक के मुंह से अपना नाम सुनना। अमन बताते हैं कि कोरोना के मद्देनजर अमिताभ बच्चन से हाथ मिलाना या पैर छूना मना है। लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पाया और मौका मिलते ही इनके पैर छू लिए। अमन ने बताया कि "मेरे पिता का सपना भी अमिताभ जी से मिलने का पूरा हो गया। आज मेरे माता पिता को मुझ पर गर्व है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
kBC:aman bajpai reveals how to apply in kaun banega crorepati season 13
अमन बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

खाने के बेहद शौकीन
अमन को खाना खाने का बेहद शौक है। उन्हें खासतौर पर चाइनीज खाना, बेहद पसंद है। अमन ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि वह हर तरह का चाइनीज फूड खा सकते हैं, चाहे वह कैसा भी क्यों न हो।

जीती हुई रकम से खोलेंगे रेस्टोरेंट
केबीसी से अमन ने अभी कितने पैसे जीते हैं, इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया है। लेकिन वह बताते हैं कि वह जल्द ही अपना रेस्टोरेंट खोलेंगे। ताकि लोगों को उनकी पसंद का अलग अलग चाइनीज फूड एक ही छत के नीचे मिल सके।

विज्ञापन
kBC:aman bajpai reveals how to apply in kaun banega crorepati season 13
अमन बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

समाज के लिए अहम संदेश
अमर उजाला से बातचीत के दौरान अमन ने बताया कि 'मैं उन तमाम लोगों को संदेश देना चाहता हूं, जो किसी को कमजोर समझते हैं। खासतौर पर उन लोगों को जिनके पास काम नहीं है। हर इंसान में खूबी होती है और एक ना एक दिन वह कामयाब हो ही जाता है।'


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed