फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 9: बहन को जितवा दिए 25 लाख, बिग बी भी हो गए गदगद, ये था 13वां सवाल

Wed, 18 Oct 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by :अरविंद
amarujala.com- Presented by :अरविंद Updated Wed, 18 Oct 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
kbc 9 contestant neha namdev brother gave her big victory with this question in the show
KBC 9 With Neha Namdev

रियल्टी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 36 वें एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक बार फिर भावुक नजर आए। इस बार उनके सामने हॉट सीट पर राजस्थान से आईं नेहा नामदेव बैठी थीं। आपको बता दें कि नेहा 13वें सवाल पर आकर अटक गई थीं और फिर उनके भाई ने उन्हें ऐसे दिलवाई जीत..

kbc 9 contestant neha namdev brother gave her big victory with this question in the show
KBC 9 With Neha Namdev

राजस्थान के जिला बारां स्थित छबड़ा की नेहा नामदेव ने 'कौन बनेगा करोड़पति में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाते हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठ कर पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर 25 लाख रूपए की राशि जीती। नेहा नामदेव कस्बे के एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

kbc 9 contestant neha namdev brother gave her big victory with this question in the show
KBC 9 With Neha Namdev

बता दें कि नेहा शो में 13वें सवाल पर आकर अटक गई थीं। सवाल था 'भागवत पुराण के अनुसार, कौनसा असुर राजा, जो प्रहलाद का पोता था, विष्णु के वामन अवतार से पराजित हुआ था? इसके आप्शन थे 1.महाबली,  2.विरोचन, 3. हिरण्याक्ष 4. रुद्र। लेकिन नेहा ने पहले तो 'फोन ओ फ्रेंड' लाइफलाइन इस्तेमाल की लेकिन नेहा को सटीक उत्तर नहीं मिला और वे मायूस हो गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 9 contestant neha namdev brother gave her big victory with this question in the show
kbc 9

इसके बाद नेहा ने अपनी एक और लाइफलाइन 'जोड़ीदार' के जरिए अपने भाई को बुलाया। वही, नेहा के भाई ने सवाल का तुरंत उत्तर देते हुए अपनी बहन को 25 लाख रुपये का दिवाली तोहफा दिया। वहीं, अमिताभ बच्चन भी इस बात से बहुत खुश हुए। बिग बी ने नेहा के भाई से सवाल के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक बार वे एक चाय की दुकान पर बैठे तो जमीन पर पड़े एक अखबार के टुकड़े को उठाकर पड़ा था जिसमें ऐसा कुछ लिखा था। इस सवाल का उत्तर 'महाबली' था।  

विज्ञापन
kbc 9 contestant neha namdev brother gave her big victory with this question in the show
KBC 9 With Neha Namdev

बता दें कि नेहा नामदेव पहली बार घर से निकलकर दिल्ली आईं और 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग लिया। 'फास्टर फिंगर' पर सबसे तेज जवाब देकर नेहा ने हॉट सीट पर कब्जा किया। 'फास्टर फिंगर' पर उनके साथ दिल्ली के मयूर विहार से डॉ. शशि, पानीपत से शिखर सहगल, नोएडा से मनीष आचार्य, लखनऊ से पारुल सिंह, गुलाबी बाग से रेनू रलहान, पिपरिया से संध्या साहू मौजूद थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed