फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13 Shooting Report: अमिताभ बच्चन ने की 21 साल के सफर की चर्चा, पहले एपिसोड में दिखेंगे ये नजारे

Sun, 22 Aug 2021 10:20 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 22 Aug 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 shooting report amitabh bachchan back with new season first episode have a lot to offer for audiences
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण काल में पहली बार दर्शकों के साथ अमिताभ बच्चन की मेजबानी में होने वाले गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग शुरू हुई है। इसके 13वें सीजन की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है और चलिए आपको ले चलते हैं गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर और जानने की कोशिश करते हैं कि शो के पहले एपिसोड के लिए किन खास लम्हों की शूटिंग वहां चलती रही है। ये तो आपको पता ही होगा कि ये शो चर्चित अंतर्राष्ट्रीय शो ‘हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर’ का हिंदी संस्करण है और इस शो का होस्ट बनने से पहले खुद अमिताभ बच्चन ने इस शो के सेट पर जाकर इसको आयोजित करने व संचालित करने का अनुभव प्राप्त किया था। इस शो को भारत लेकर आए थे क्विज मास्टर सिद्धार्थ बसु जिनकी कंपनी के पास इस शो को हिंदी में बनाने के अधिकार लंबे समय से रहे। अब ये शो सोनी चैनल की अपनी ही कंपनी स्टूडियो नेक्सट बनाती है और सिद्धार्थ बसु अब इस शो के साथ बतौर सलाहकार जुड़े हुए हैं। चलिए, चलते हैं वहां जहां गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग चल रही है।

KBC 13 shooting report amitabh bachchan back with new season first episode have a lot to offer for audiences
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बी और सिद्धार्थ बसु एक साथ

गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वां सीजन के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ये बताते दिखे कि कैसे इस लोकप्रिय गेम शो ने 21 साल का शानदार सफर तय किया है। गेम शो के 13 साल पूरे होने के मौके पर अमिताभ बच्चन ने शो के कर्ता-धर्ता सिद्धार्थ बसु का स्वागत किया। दोनों ने मिलकर शो को मिले प्यार, सराहना और वाहवाही को लेकर एक दिलचस्प चर्चा की।

KBC 13 shooting report amitabh bachchan back with new season first episode have a lot to offer for audiences
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस सीजन की खासियतें

पूरी तरह से अलग लुक और फील देते हुए कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर एलईडी और ऑगमेंटेड रियलिटी का इस्तेमाल होगा। इस सीजन में टाइमर का नाम बदलकर 'धुक-धुकी जी' कर दिया गया है। इतना ही नहीं 'शानदार शुक्रवार' के लिए जानी-मानी हस्तियां शो की शोभा बढ़ाती नजर आएंगी। इसमें जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां एक अमिताभ बच्चन के साथ गेम शो खेलेंगी। ये तो हम आपको  बता ही चुके हैं कि इस बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट को बदलकर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट-ट्रिपल टेस्ट कर दिया गया है जिसमें प्रतियोगी को सामान्य ज्ञान के तीन सही जवाब देने होंगे। सबसे खास बात इस सीजन में ऑडियंस पोल लाइफलाइन की वापसी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 shooting report amitabh bachchan back with new season first episode have a lot to offer for audiences
केबीसी 13ः अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बी ने साझा की शुरू की यादें

अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ बसु के बीच शूटिंग के दौरान एक खास चर्चा भी होती दिखी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ये बताते दिखे कि कैसे सिद्धार्थ बसु शो की छोटी से छोटी बारीकियों पर ध्यान देते थे। निर्माता उन्हें 'हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलियनेयर' के सेट पर ले गए थे, यह देखने के लिए कि ये शो कैसे तैयार और रिकॉर्ड किया जाता है।

21 साल के सफर की चर्चा

गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 13वें सीजन की शुरुआत 23 अगस्त को रात 9 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर करेगा। इसके पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान हॉट-सीट पर बड़े बच्चन के साथ चर्चा में सिद्धार्थ बसु न केवल अपनी टीम बल्कि दर्शकों का भी शुक्रिया अदा करे दिखे। 21 साल और 13 सीजन के साथ ही गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन अपनी एनर्जी का राज बताते भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
KBC 13 shooting report amitabh bachchan back with new season first episode have a lot to offer for audiences
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

21 साल, 13 सीजन्स, 800 एपिसोड्स

गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की कई मशहूर चीजों के बारे में बात करते हुए इस बात का भी जिक्र आया कि इस गेम शो पर इतने सालों में एक भी सवाल दोहराया नहीं गया। सभी सूचनाओं, सवालों को उसके विकल्पों के साथ एक डेटाबेस में डाल दिया जाता है। हॉटसीट पर बैठे प्रतियोगी के लिए मानवीय देखरेख में 'कंप्यूटर जी' रैनडम तरीके से 15 सवाल चुनते हैं।

रैपिड फायर के निशाने पर बिग बी

शूटिंग के दौरान ये भी देखने को मिला आमतौर पर होस्ट का रोल करने वाले अमिताभ बच्चन इस बार सिद्धार्थ बसु के साथ एक रैपिड फायर राउंड में शामिल हो जाते हैं। शो पर आधारित सवालों के बारे में अमिताभ बच्चन से पूछताछ करते हुए सिद्धार्थ बसु होस्ट से रैपिड फायर सवाल करते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed