Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
KBC 13: Ritesh Deshmukh and Genelia DSouza will be part of the show this week will learn from Big B about the loss of his wifes sharp memory
{"_id":"615dc0058ebc3e05c56b5d39","slug":"kbc-13-ritesh-deshmukh-and-genelia-dsouza-will-be-part-of-the-show-this-week-will-learn-from-big-b-about-the-loss-of-his-wifes-sharp-memory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: इस हफ्ते शो में नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, बिग बी से जानेंगे पत्नी की तेज मेमोरी के नुकसान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: इस हफ्ते शो में नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, बिग बी से जानेंगे पत्नी की तेज मेमोरी के नुकसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार लोगों को बांधे रखा हुआ है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा।
हाल ही में सोनी चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले इस शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो में शो मे बतौर गेस्ट शामिल हुए रितेश और जेनेलिया शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
हाल में जारी इस वीडियो में एक मजेदार वाकया देखने को मिला। दरअसल, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन रितेश देखमुख और जेनेलिया से पूछते हैं कि, ‘ये बताइए आप लोग किस तरह की तैयारी करके आए हैं ?’ इस पर जवाब देते हुए जेनेलिया कहती हैं कि, ‘मतलब आपका शो देखते हैं अमित जी तो उम्मीद है कि मेरा जीके थोड़ा बहुत ठीक है।’
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अमिताभ बच्चन एक्टर रितेश देशमुख की तरफ देखने लगते हैं। इस पर रितेश उनसे कहते हैं, ‘मेरी सिंपल सी तैयारी है, मैं अपनी लाइफलाइन अपनी बीवी को साथ लेकर आया हूं, क्योंकि इनकी मेमोरी काफी गजब की है। मतलब इन्हें आज भी 20 साल पहले हमने जो फिल्म की थी ‘तुझे मेरी कसम’ उसकी डेट्स याद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में रितेश बताते हैं कि वह जेनेलिया को आज भी याद है कि 20 पहले किस दिन पर कौन सा शैड्यूल कहां लगा था’। रितेश की इस बात पर अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार बात कहते हैं, जिसे सुन वहां मौजूद दर्शक हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी कहते हैं कि, ‘ये मेमोरी तेज होने के फायदे भी होते हैं, लेकिन भाई साहब गड़बड़ी भी बहुत हो जाती है। क्योंकि बहुत सी चीजों के बारे में हम चाहते हैं कि वो पत्नी को याद ना रहे।’ इस बात पर रितेश अपनी पूरी सहमति जताते हैं। वहीं, इस बात पर जेनेलिया काफी अजीब प्रतिक्रिया देती हैं।
इसके बाद अमिताभ बच्चन ऑडियंस से पूछते हैं कि यहां जितने मर्द बैठे हैं वे इस बात से सहमत हैं कि नहीं ? इस पर सभी पुरुष अपने हाथ उठा कर इस बात पर सहमति जाताते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।