फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: दो अभिनेत्रियों संग रिलेशनशिप में थे करण कुंद्रा, इस वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत

Wed, 06 Oct 2021 07:28 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 06 Oct 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Karan Kundra was in a relationship with two actresses, Anusha Dandekar and Kritika Kamra
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

टीवी के हैंडसम हंक कहे जाने वाले करण कुंद्रा इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्हें 'कितनी मोहब्बत है' से घर घर में पहचान मिली इसके बाद वह कई शोज में नजर आए। लेकिन उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते थे। तो कभी बैड बॉय बन जाते हैं। लेकिन करण के तमाम अफेयर्स के बीच करण ने अब तक दो ही रिश्तों पर मोहर लगाई है। जब भी करण के फैंस को लगता है कि उनका चहेता स्टार जल्द ही अपने प्यार को रिश्ते का नाम देगा, तभी करण के ब्रेकअप की खबर आ जाती है। यहां तक की करण के ब्रेकअप के बाद उन पर धोखा देने तक के आरोप लगे हैं। करण ने हाल में ही बिग बॉस के घर में कदम रखते हुए कहा था कि वह प्यार की तलाश में घर में आएं हैं। हालांकि उन्हें बिग बॉस के घर में प्यार मिलेगा या नहीं ये तो बाद की बात है। लेकिन इससे पहले जानते हैं कौन थीं वो दो अभिनेत्रियां जिनका दिल करण ने तोड़ा था।

Bigg Boss 15: Karan Kundra was in a relationship with two actresses, Anusha Dandekar and Kritika Kamra
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण और कृतिका कामरा
करण की पहली मुलाकात कृतिका कामरा से सेट पर हुई थी। दोनों एक साथ टीवी के मशहूर शो 'कितनी मोहब्बत है' के लीड रोल में थे। दोनों के शो में जितने झगड़े होते थे। असल जिंदगी में दोनों उतने ही गहरे दोस्त बन गए थे। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के ब्रेकअप ने सबको हैरान करके रख दिया। दरअसल, एक शो के दौरान करण ने कृतिका को राजीव खंडेलवाल के साथ किस करते देखा तो वह बौखला गए थे। जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हुआ।
Bigg Boss 15: Karan Kundra was in a relationship with two actresses, Anusha Dandekar and Kritika Kamra
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

कृतिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों  एक वक्त के बाद अपने अपने काम में इतने खो गए कि इस रिश्ते को संभाल नहीं पाए। वैसे भी हमने कभी शादी, बच्चे या भविष्य की कोई प्लानिंग नहीं की और ना ही उसपर बात की थी कभी। अचानक ही हमारे बीच सब खत्म हो गया। जिसके बाद कृतिका को संभलने में समय लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Karan Kundra was in a relationship with two actresses, Anusha Dandekar and Kritika Kamra
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर

करण और अनुषा दांडेकर 
टेलीविजन जगत की मशूहूर होस्ट और वीजे अनुषा दांडेकर वहीं हैं जिनके साथ करण का नाम लंबे समय तक जुड़ा रहा था। दोनों की लव स्टोरी और रिश्ते की वजह से वह साथ में कई शो होस्ट भी करने लगे थे। लेकिन अचानक ही करण ने अनुषा के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। जिसके बाद अनुशा ने करण पर चीट करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Karan Kundra was in a relationship with two actresses, Anusha Dandekar and Kritika Kamra
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

अनुषा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करण ने मेरे साथ धोखा किया है। ब्रेकअप के बाद परेशान हो गई थी। मैं उस वक्त काफी निराश और परेशान थी। लेकिन इन सब के बावजूद मैं आगे बढ़ी और सच्चाई को स्वीकार किया। वहीं करण ने अपनी सफाई में कहा था कि मैने किसी को कोई धोखा नहीं दिया है। जो होना था वह हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed