कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होते ही दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और एक्टर प्रतीक गांधी।
शो के दौरान अभिनेता ना सिर्फ सवालों के जवाब देंगे बल्कि अपनी कई पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए नजर आएंगे। केबीसी के मंच पर पहुंचे दोनों अभिनेता बिग बी संग मस्ती करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर पंकज त्रिपाठी और अभिनेता प्रतीक गांधी इस दौरान सेट पर बिग बी को मजेदार किस्से सुनाते दिखाई दिए ।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में पहुंचे प्रतीक गांधी ने सोनी लिव की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में अपने रोल के बारे में एक राज की बात भी बताई। प्रतीक ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उन्हें साल 2020 की सबसे चर्चित वेब सीरीज में अपने रोल के लिए 18 किलो वजन बढ़ाना पड़ा।
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक ने कहा, “जब इस रोल की तैयारी की बात आई, तो सबसे पहले मुझे 18 किलो वजन बढ़ाने के लिए कहा गया क्योंकि मैं शुरू से ही ऐसा था। दरअसल, वे कैमरे पर एक खास तरह की बॉडी दिखाना चाहते थे, जो कि सबसे बड़ी चुनौती थी। इसके बाद मुझे आर्थिक जगत को भी समझना था।
4 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक ने बताया कि वह एक इंजीनियर हैं, जो एक शिक्षण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनका कभी भी आर्थिक जगत से कोई लेना-देना नहीं था। ऐसे में इस क्षेत्र को समझने में बहुत समय लगा। हालांकि, इसे समझना इसलिए भी जरूरी था, क्योंकि पूरी स्क्रिप्ट इसी तरह से लिखी गई थी।”
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
इस रोल की तैयारी में लगे समय के बारे में बताते हुए प्रतीक गांधी ने कहा कि, “हमने करीब 90 दिनों तक शूटिंग की। 9 महीने में 90 दिन। इसकी तैयारी में करीब डेढ़ साल लग गए क्योंकि यह एक लॉन्ग फॉर्मेट सीरीज है, इसमें कुल 10 एपिसोड्स थे।