कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर दो प्रतियोगी बैठे थे। पहले कंटेस्टेंट पटना के मूल निवासी देशबंधु पांडेय थे। देशबंधु भारतीय रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। अपनी नौकरी के कारण वो बीते 13 सालों से फिलहाल राजस्थान के कोटा में रहते हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में जीतकर हॉट सीट पर बैठे देशबंधु ज्यादा नहीं जीत सके और गलत सवाल देकर 3.20 लाख रुपए लेकर घर लौट गए। केबीसी में देशबंधु से अमिताभ बच्चन ने यूरोपीय देश को लेकर सवाल पूछा।
KBC: लखपति बने देशबंधु, श्रद्धा खरे को 10 हजार में ही करना पड़ा संतोष
इसके सवाल का जवाब देते हुए देशबंधु ने पहले विकल्प रूस को चुना जो गलत था। एक लाइफ लाइन होने के बाद भी देशबंधु ने गलत जवाब दिया और वापस घर लौट गए। इस सवाल का सही जवाब था यूक्रेन। देशबंधु पांडेय के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए जीतकर श्रद्धा खरे हॉट सीट पर बैठीं।
सवाल- कौन से शहर को अल्फांसो आम का घर कहा जाता है?
जवाब. रत्नागिरी
सवाल- डबल्स टीम टेनिस में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी का निकनेम क्या है?
जवाब. ली हैश
श्रद्धा ने इस सवाल को फ्लिप कर दिया और बिग बी ने उनके सामने उनकी पसंद की कैटेगरी माय सिटी, माय स्टेट से सवाल पूछा
सवाल- मध्य प्रदेश के कौन से शहर का नाम मसालेदार 'बेसन नमकीन' के नाम पर है?
जवाब. रतलाम
सवाल- देश का वो कौन सा राज्य है, जिसकी सीमा समुद्र से नहीं मिलती है
जवाब. मिजोरम