फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन बनेगा करोड़पति: आंखों की रोशनी खोने से लेकर टीचर बनने तक, ऐसी है हिमानी बुंदेला की कहानी

Fri, 27 Aug 2021 06:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 27 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 13: Himani Bundela tells the incident when she lost her eyes in accident
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 को अपना पहला करोड़पति कंटेंस्टेंट मिल गया है। पहली करोड़पति बनने का ताज हिमानी के सिर चढ़ा है, वो अभी तक गेम में हैं और 1 करोड़ रुपए जीत चुकी हैं। अब वह 7 करोड़ रुपए के लिए जोखिम उठाएंगी या नहीं, ये तो शो के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। शो की पहली विजेता बनी हिमानी एक जिंदादिल और काफी बिंदास लड़की हैं। आगरा के गुरु गोविंद नगर की रहने वालीं हिमानी बुंदेला पेशे से टीचर है और वह बच्चों को पढ़ाने के साथ ही अपने स्कूल मे दिव्यांग बच्चों के लिए मैं अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाती है।



हिमानी देख नहीं सकती लेकिन इसके बावजूद भी वह बच्चों के जीवन को रोशनी देने के लिए देशभर में कई प्रोग्राम शुरु करना चाहती हैं। लेकिन हमेशा अपनी बातों और मुस्कुराहट से रोशनी फैलाने वाली हिमानी पहले से दृष्टिहीन नहीं थी, बल्कि एक हादसे ने उनकी आंखों की रोशनी छीन ली। चलिए जानते हैं हिमानी के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे उनकी आंखो की रोशनी चली गई।

Kaun Banega Crorepati 13: Himani Bundela tells the incident when she lost her eyes in accident
हिमानी बुंदेला - फोटो : सोशल मीडिया

15 साल की उम्र में हुआ हादसा
हिमानी बुंदेला का 15 साल की उम्र में एक एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इस हादसे के बाद हिमानी का टूटना स्वभाविक था। लेकिन उनके परिवार ने उनका साथ नहीं छोड़ा। खासतौर पर उनके पिता और बड़ी बहन ने हर कदम उनका साथ दिया और प्रोत्साहित किया।

Kaun Banega Crorepati 13: Himani Bundela tells the incident when she lost her eyes in accident
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डॉक्टर बनना चाहती थीं
हिमानी बचपन से ही पढ़ने में  होशियार थी और बड़े होकर वह डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन इस एक्सीडेंट में आंखों की रोशनी चले जाने के बाद उनका यह सपना टूट गया। हालांकि परिवार ने उन्हें हमेशा पढ़ने और आगे बढ़ने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 13: Himani Bundela tells the incident when she lost her eyes in accident
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिर बनी टीचर
हिमानी ने ग्रेजुएशन करने के बाद बीएड करने का फैसला लिया। पढ़ाई खत्म होने के बाद हिमानी बुंदेला का सलेक्शन केंद्रीय विद्यालय में हुआ और वह स्कूल में पढ़ाने लगीं। बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उन्हें जागरुक बनाने के लिए अलग अलग प्रोग्राम चलाती हैं।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 13: Himani Bundela tells the incident when she lost her eyes in accident
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले सीजन 12 में चार लोग करोड़पति बने थे और चारों महिलाएं थीं। ऐसी ही शुरुआत सीजन 13 में भी देखने को मिल सकती है। सीजन 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बन चुकी हैं। साल 2000 में स्टार प्लस पर हुई थी। रियलिटी क्विज शो ने हाल ही में अपनी यात्रा के 21 साल पूरे किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed