फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: क्रिकेट से जुड़े इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं जवाब?

Sat, 26 Dec 2020 10:05 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 26 Dec 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
KBC 12 Nandini Laxman Madnawale won 6.20 lakh in Amitabh bachchan show
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

कौन बनेगा करोड़पति 12 में शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट नंदिनी मदनावले हॉट सीट पर बैठीं। नंदिनी महाराष्ट्र की रहने वाली हैं हालांकि शो से वह बहुत जल्दी ही बाहर हो गईं और 12.50 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया।

KBC 12 Nandini Laxman Madnawale won 6.20 lakh in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

शो में नंदिनी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताती हैं कि उनके भाई का बाइक एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनकी जान चली गई। यह बताते हुए नंदिनी भावुक हो जाती हैं जिसके बाद अमिताभ बच्चन उन्हें सांत्वना देते हैं और बेहतर खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

KBC 12 Nandini Laxman Madnawale won 6.20 lakh in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

शो में नंदिनी 6.20 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। उनसे 12.50 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा गया-
टी 20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के साथ संयुक्त रूप से ज्यादा रनों के स्कोर रिकॉर्ड किस टीम के नाम है? 
A. तुर्की 
B. आयरलैंड 
C. संयुक्त अरब अमीरात 
D. चेक गणराज्य 
जवाब- चेक गणराज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 12 Nandini Laxman Madnawale won 6.20 lakh in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

इसके अलावा शो में ऋषि कपूर से भी जुड़ा सवाल पूछा गया। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पुराना किस्सा भी साझा करते हैं।
सवाल: ऋषि कपूर फिल्मी पर्दे पर सबसे पहले किस फिल्म में नजर आए थे? 
A. बूट पॉलिश 
B. श्री 420 
C. अवारा
D. मेरा नाम जोकर
जवाब- श्री 420 
फिल्म श्री 420 में ऋषि कपूर के किरदार को लेकर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि ‘बच्चे थे बहुत। जब उनसे पूछा जाता था, उनको मनाया जाता था कि चलो खड़े हो जाओ तो वो रोते थे और कहते थे मुझे नहीं करनी है शूटिंग। उनको बार-बार चॉकलेट खिलाकर खड़ा कर देते थे। तब जाकर उन्होंने वह शॉट दिया था। बहुत होनहार कलाकार, बहुत ही सक्षम कलाकार और नेक इंसान।‘

विज्ञापन
KBC 12 Nandini Laxman Madnawale won 6.20 lakh in Amitabh bachchan show
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

इससे पहले एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले का एक किस्सा साझा करते हुए कहते हैं कि ‘हम क्लाइमेक्स सीन शूट कर रहे थे तो धर्मेंद्र जी नीचे खड़े थे और मैं पहाड़ी के ऊपर खड़ा था। धर्मेंद्र जी को जल्दी-जल्दी गोला बारूद और गोलियां उठाकर अपने पास भरनी थी। हालांकि जब जब वे गोलियां उठा रहे थे वह गिर जा रही थीं। ऐसे में सीन बार बार रीटेक करना पड़ रहा था। धरम जी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने गोलियां उठाई और गन में भर दीं। वह असली गोलियां थी। गुस्से में उन्होंने  बंदूक चला दी। मैं पहाड़ी पर खड़ा था तो एक गोली मेरे कान के पास से होते हुए निकली। वह असली गोली थी, लेकिन मैं बच गया'।

Year Ender 2020: इन सितारों का दिखा जबरदस्त टांसफॉर्मेशन लुक, 64 की उम्र में अनिल कपूर ने सब को छोड़ा पीछे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed