फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल महाजन ने राखी सावंत को बोला 'घटिया सेलिब्रिटी', सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Fri, 25 Dec 2020 10:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 25 Dec 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Calls Rakhi Sawant Cheap Celebrity Netizens Says That He Is Not Even a Celebrity
राहुल महाजन, राखी सावंत - फोटो : Instagram

बिग बॉस के घर में अक्सर दोस्ती को दुश्मनी में बदलते हुए देखा गया है। बीते सीजन की ही बात करें तो सिद्धार्थ गुप्ता और आसिम रियाज शुरुआत में एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन जैसे- जैसे शो आगे बढ़ा दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। बिग बॉस के घर में ये आम बात है। हाल ही में घर के बाहर भी अच्छे दोस्त रहे राहुल महाजन और राखी सावंत के बीच भी झगड़ा देखा गया। लेकिन इस झगड़े में लोगों को राहुल महाजन के द्वारा राखी को कहे गए कुछ शब्द पसंद नहीं आए। जिसके चलते उन्होंने राहुल को जमकर खरी- खोटी सुनाई।

Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Calls Rakhi Sawant Cheap Celebrity Netizens Says That He Is Not Even a Celebrity
राहुल महाजन - फोटो : amar ujala

इस पूरे झगड़े की शुरुआत एक गलतफहमी से हुई थी। जो देखते ही देखते काफी ज्यादा बढ़ गई। दरअसल राहुल महाजन गार्डन एरिया में विकास गुप्ता के साथ बैठे हुए थे। उन्होंने वहां कंपनी के लिए राखी सावंत को अपने पास बुलाया। लेकिन राखी ने विकास गुप्ता और राहुल के बीच हो रही बातचीत को गलत समझ लिया और राहुल पर चिल्लाना शुरू कर दिया। राहुल ने राखी को समझाने की कोशिश की लेकिन वो लगातार चिल्लाती रहीं।

Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Calls Rakhi Sawant Cheap Celebrity Netizens Says That He Is Not Even a Celebrity
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

देखते ही देखते ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल ने भी अपना आपा खो दिया और राखी से बोले कि, 'तुम्हारी कोई औकात नहीं है'। इस पर राखी ने भी पलटवार करेत हुए कहा, 'नहीं चाहिए ऐसी दोस्ती। थू है तेरे पर।' राहुल इस पर और नाराज हो गए और बोले, 'मेरी निजी जिंदगी में दखल देने वाली वह कौन है? मां है? पत्नी है? कौन है वह?' इसके आगे राहुल ने राखी को कहा कि वो घटिया सेलिब्रिटी हैं साथ ही उन्होंने राखी के फैंस को भी घटिया कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Calls Rakhi Sawant Cheap Celebrity Netizens Says That He Is Not Even a Celebrity
राहुल महाजन

राहुल की ये बाद सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने राहुल महाजन को खूब खरी खोटी सुनाई। ट्विटर पर कई यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि, 'अगर राखी सावंत का फैन होना घटिया है तो जी हां मैं घटिया हूं। आप किसे सपोर्ट करते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'घटिया तो राहुल महाजन हैं। दोस्त के नाम पे धब्बा हैं। राखी सावंत ने उन्हें बहुत मदद की है। लेकिन देखो उन्होंने क्या नतीजा दिया। अगर कलर्स अपने दर्शकों का सम्मान करता है तो निकालो इसको और इसको कभी नहीं बुलाने का।'



विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Mahajan Calls Rakhi Sawant Cheap Celebrity Netizens Says That He Is Not Even a Celebrity
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि राखी सावंत और राहुल महाजन काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन उनके बीच का ये झगड़ा देखने के बाद लग रहा है कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। गौरतलब है कि राखी सावंत और राहुल महाजन की कुछ दिन पहले ही शो में एंट्री हुई है। ये दोनों बिग बॉस में चैलेंजर्स के रूप में आए हैं। राखी और राहुल के अलावा अर्शी खान, विकास गुप्ता और मनु पंजाबी भी शो में आए हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: विकास गुप्ता संग झगड़े में एजाज खान ने खोया आपा, घर में की तोड़फोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed