अमिताभ बच्चन की मेजबानी में होने वाले रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन में आखिर वह समय आ ही गया था जब जब कोई प्रतियोगी करोड़पति बन जाता। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी एक महिला प्रतियोगी इस सीजन में एक करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच ही गई थीं। लेकिन एक भी लाइफ लाइन नहीं बचने की वजह से उन्होंने शो को क्विट कर दिया और 50 लाख की रकम लेकर शो से बाहर हो गईं। एक करोड़ रुपये के इस सवाल तक पहुंची इस प्रतियोगी से अमर उजाला ने खास बातचीत की है।
केबीसी 12: करोड़पति बनते- बनते रह गईं ये कंटेस्टेंट, गाजियाबाद की हैं रहने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला से हुई खास बातचीत में गाजियाबाद की छवि कुमार ने बताया कि उनका सपना इस शो में आकर पैसे जीतना नहीं, बल्कि सिर्फ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलना था। छवि ने कहा, ' मेरी इच्छा यही है कि मैं अब इसके अगले सवाल को हल कर दूं और पैसा जीतूं। हालांकि, मैं पहले कई बार कह चुकी हूं कि मेरा मकसद केबीसी में आकर पैसे कमाना नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर यह खेल खेलना और उनसे मिलना था। मैंने रकम के बारे में कभी सोचा ही नहीं था। मैं बस इस चीज का अनुभव करना चाहती थी और शुरुआत से ही यह मेरा सपना रहा है।'
जब वर्ष 2000 में टीवी पर केबीसी की शुरुआत हुई, छवि तब से ही इस शो में आने के सपने देख रही हैं। शुरुआती दौर के बारे में छवि ने बताया, 'वह ऐसा दौर था जब हमें केबीसी में सवाल का उत्तर भेजने के लिए एक एसएमएस के पांच रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। हम इस शो का हिस्सा बनने के चक्कर में कई मैसेज भेज देते थे जिसमें हमारा फोन में से काफी पैसा कट जाता था। अब तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने लगे हैं इसलिए सब कुछ आसान है। मैं हमेशा सोचती थी कि कभी न कभी तो इस शो में मैं पहुंचूंगी ही।'
अब तो छवि एक करोड़पति बनने की कगार पर हैं। इस पैसे को खर्चने के बारे में उन्होंने बताया, 'मेरा हमेशा से सिर्फ एक ही सपना रहा है कि अगर मैं यहां से पैसा जीतकर गई तो मैं मेरी दो बेटियां हैं, जिन्हें मैं उस धनराशि से पढ़ा लिखा कर इतना काबिल बना देना चाहती हूं कि जो बात मेरे घरवाले आज मेरे लिए कह रहे हैं कि मैंने उनका नाम रोशन कर दिया। वैसे ही मैं अपनी बेटियों से भी कह सकूं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए किसी का मोहताज न रहना पड़े। फिलहाल, मेरी एक बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है और दूसरी कक्षा 10 में। मेरा मकसद अब उनका भविष्य उज्जवल करना है।'
बता दें कि सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। शो को काफी लोग पसंद करते हैं। इस साल शो में कोरोना महामारी की वजह से कई बदलाव किए गए हैं लेकिन फिर भी शो की फैन फॉलोइंग बरकरार है।
पढ़ें: खुद को आइने में देख रो पड़ती थीं छोटे पर्दे की 'आनंदी', ऐसी रही अविका गौर की फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी