कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले कर्मवीर स्पेशल शुक्रवार को प्रसारित हुआ। इस दौरान कारगिल युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव और सूबेदार संजय सिंह हॉट सीट पर बैठे। खास बात ये रही कि इस एपिसोड में सीजन 12 में करोड़पति बनने वाली चारों महिलाएं भी मौजूद रहीं। ग्रैंड फिनाले में अमिताभ बच्चन ने सभी के साथ खूब हंसी मजाक किया।
KBC 12: ग्रैंड फिनाले में पहुंचे कारगिल युद्ध के हीरो, शानदार खेल दिखाकर जीते 25 लाख
केबीसी 12 का आखिरी एपिसोड देशभक्ति की भावना से प्रेरित रहा। इस दौरान दोनों कारगिल युद्ध के हीरो ने अपने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उनके लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है। बाकी सबकुछ बाद में आता है। सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव कहते हैं कि राष्ट्र सेवा का मतलब यह नहीं होता कि बॉर्डर पर जाकर लड़ें बल्कि जहां भी हम हैं अगर हम पहले देश के बारे में सोचकर करते हैं तो वहीं असली देशभक्ति है।
युवाओं के आर्मी में शामिल होने की चुनौतियों के सवाल पर सूबेदार संजय सिंह कहते हैं कि सेना में जाना ना तो आसान है ना ही मुश्किल है। सेना में अगर जाना है तो पूरे जज्बे के साथ ही जाया जा सकता है। क्वालिफिकेशन को पार करने के बाद आगे के लिए तो हम सब मदद करते हैं और उन्हें ट्रेनिंग देते हैं।
योगेंद्र सिंह और संजय सिंह ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। शो में दोनों ने 13 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपये जीते। यह रुपये उन्होंने आर्मी वेलफेयर फंड को भेज दिए हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इनमें से किस राक्षस को मारने के लिए देवराज इंद्र ने समुद्र के फेन का उपयोग किया था, जिसको उन्होंने यह वचन दिया था कि वह उसे ना गीले अस्त्र से मारेंगे ना सूखे अस्त्र से?
A. वातापी
B. नमुचि
C. विरोचन
D. जलंधर
सही जवाब- नमुचि