फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर 'करोड़पति' बनाने आ रहे हैं अमिताभ, डायरेक्टर ने बताया सेट पर कैसे बर्ताव करते हैं 'शहंशाह'

Mon, 12 Aug 2019 10:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 12 Aug 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
KBC 11 director Arun Sheshkumar revealed about Kaun Banega Crorepati and Amitabh Bachchan
KBC

एक बार फिर टीवी पर आपको मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनने को मिलेगा- देवियों और सज्जनों, आइए आप और हम मिलकर खेलते हैं कौन बनेगा करोड़पति। दरअसल 13 अगस्त को केबीसी के 11वें सीजन का आगाज मुंबई में किया जाएगा। शो के आगाज के पहले इसके डायरेक्टर ने केबीसी और अमिताभ बच्चन के बारे में कुछ खुलासे किए हैं।

KBC 11 director Arun Sheshkumar revealed about Kaun Banega Crorepati and Amitabh Bachchan
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

कुछ दिन पहले ही कौन बनेगा करोड़पति 11 के सेट से अमिताभ बच्चन के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ऐसे में शो के डायरेक्टर अरुण शेषकुमार ने शो के बारे में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि अमिताभ ने सिर्फ शो को होस्ट करते हैं बल्कि वो इसकी मेकिंग में भी पूरी तरह से जुड़े रहते हैं।

पढ़े: पहली बार सामने आईं श्वेता बच्चन की वेडिंग फोटो, 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने की थी बेटी की भव्य शादी

KBC 11 director Arun Sheshkumar revealed about Kaun Banega Crorepati and Amitabh Bachchan
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

अरुण ने बताया कि अमिताभ हर चीज की पहले से ही प्रेक्टिस करते हैं, जबकि हमें पता होता है कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अरुण कहते हैं- 'वह हमेशा अपना होमवर्क जरूर करते हैं। मुझे याद है कि एक बार उन्होंने मुझे कॉल किया था और कहा था कि मैं बस उठकर सेट पर नहीं चला आता। मैं पूरी रात सोचता हूं और फिल्म सिटी में आने तक सोचता रहता हूं। मैं सिर्फ केबीसी के बारे में विचार करता हूं कि इसमें कब और क्या करना चाहिए।'

पढ़े:अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने करवाई थी राजीव-सोनिया की शादी, एक वजह से टूटा दोनों परिवारों का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 director Arun Sheshkumar revealed about Kaun Banega Crorepati and Amitabh Bachchan
kbc 10 - फोटो : sony

बता दें कि अरुण केबीसी को पिछले 11 सालों से डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में अमिताभ के साथ काम करने के अनुभव पर अरुण कहते हैं- 'अमिताभ बच्चन परफेक्शनिस्ट हैं और उनके लिए मैं अपना बेस्ट देना चाहता हूं। यही वजह है कि मुझे एक्साइटमेंट और नर्वसनेस की फीलिंग्स पसंद हैं, इसलिए जब भी मैं सेट पर आता हूं तो ऐसा लगता है जैसे में अपना पहला शो डायरेक्टर कर रहा हूं।'

पढ़ें:अमिताभ से लेकर शाहरुख तक, इन 6 स्टार्स का पाकिस्तान से है गहरा रिश्ता

विज्ञापन
KBC 11 director Arun Sheshkumar revealed about Kaun Banega Crorepati and Amitabh Bachchan
kbc

इसके आगे अरुण कहते हैं- 'हर साल अमिताभ जी जवान होते जा रहे हैं। उनका जोश बढ़ता जा रहा है। सेट पर वो बच्चों जैसे हो जाते हैं और कहते हैं- आज क्या नया करना है। वो हर काम को एक बच्चे की तरह खूब एन्जॉय करते हैं।'

पढ़ें: अमिताभ बच्चन को मानसून में ये चीजें खाना है पसंद, ट्विटर पर पोहा, जलेबी और भजिये का लिखा मंत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed