फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान कृष्ण से जुड़े सवाल का जवाब देकर कंटेस्टेंट ने जीते लाखों रुपये, आपबीती सुन बिग बी ने की अपील

Thu, 31 Oct 2019 07:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 31 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan show Payal Shah quits game on lord krishna question won 12 lakh 50 thousand
KBC 11 - फोटो : SONY LIV

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 की टीआरपी में लगातार उछाल देखा जा रहा है। हाल ही में इस शो में एक ऐसी कंटेस्टेंट आईं जो भगवान कृष्ण के सवाल पर दो बार अटकीं। एक बार तो वह जवाब देकर लाखों रुपये जीत गईं लेकिन दूसरी बार ऐसा नहीं हो सका। इस कंटेस्टेंट का नाम पायल शाह है जो पेशे से फ्रीलांसर ब्लॉगर  और गोल्ड से जुड़े ब्लॉग लिखती हैं।

KBC 11 Amitabh Bachchan show Payal Shah quits game on lord krishna question won 12 lakh 50 thousand
kbc 11 - फोटो : sony liv

इस शो के दौरान पायल ने बताया कि उन्होंने माता-पिता को बिना बताए मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद सास-ससुर के साथ रहने लगी थीं लेकिन बाद में मतभेदों की वजह से पति ने अलग रहने का फैसला किया। उस वक्त ना तो नौकरी थी और ना ही घर। इसके बाद मामा जी के साथ काम करना शुरू कर दिया। 

KBC 11 Amitabh Bachchan show Payal Shah quits game on lord krishna question won 12 lakh 50 thousand
KBC 11 - फोटो : SONY LIV

शो में दिखाए गए वीडियो के बाद अमिताभ बच्चन ने पायल से पूछा कि ऐसी क्या वजह थी कि आपको भागकर शादी करनी पड़ी?पायल ने कहा- 'हम दोनों अलग-अलग जाति के थे। पुरवेश गुजराती थे और मैं मारवाड़ी। मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। भाई की शादी के पांच दिन पहले मैंने मंदिर में शादी कर ली थी। मेरे माता-पिता के साथ तो सबकुछ तीन महीने में ठीक हो गया था लेकिन पुरवेश के घरवालों के साथ दिक्कत होने लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan show Payal Shah quits game on lord krishna question won 12 lakh 50 thousand
KBC 11 - फोटो : SONY LIV

इसके बाद बिग बी ने हाथ जोड़कर पुरवेश के परिवार से अपील की कि वह अपनी बेटी को अपना लें। बिग बी ने कहा कि बेटी इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि बहू भी बेटी ही होती है। शो के दौरान पायल ने सभी सवालों का बड़े ही विश्वास के साथ जवाब दिया। सबसे पहले पायल से 12 लाख 50 हजार का सवाल पूछा गया। ये सवाल था-
2013 में चित्रा रामकृष्ण किस संस्था की एमडी और सीईओ बनीं? 
ए- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज                          बी- बॉम्बे 
सी- स्टॉक एक्सचेंज, आईसीआईसी बैंक       डी - एचडीएफसी बैंक 

सही जवाब- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
पायल को इस सवाल का जवाब ठीक से पता नहीं था। ऐसे में उन्होंने ऑप्शन 'ए' को चुना जो कि सही निकला।

विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan show Payal Shah quits game on lord krishna question won 12 lakh 50 thousand
kbc 11 - फोटो : sony liv

इसके बाद पायल से 25 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा गया। पायल को इसका भी जवाब पता नहीं था लेकिन उनका अंदाजा बिल्कुल सही था। हालांकि उन्होंने जवाब लॉक नहीं कराया और शो छोड़ने का फैसला किया। यह सवाल था- पौराणिक मान्यानुसार इनमें से कौन श्रीकृष्ण की भाभी थी?
ए- रेणुका       बी- सरमा
सी- रेवती      डी- स्वयंप्रभा
सही जवाब- रेवती 

यह भी पढ़ें- BB 13: सिद्धार्थ डे की गर्दन पर जख्म देख सलमान के शो की हुई आलोचना, यूजर्स बोले-आपको शर्म आनी चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed