छोटे परदे के शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस बार शो में मिड वीक एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। वीकेंड का वॉर में जब सलमान ने किसी को बेघर नहीं किया तो सभी कंटेस्टेंट ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बिग बॉस ने खेल का रुख ही मोड़ दिया। हफ्ते के बीच हुए पहले एविक्शन में बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ डे बाहर हो गए हैं। शो के बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने बिग बॉस को लेकर ऐेसा खुलासा कर दिया जिसके सलमान खान को पक्षपात करने का आरोप झेलना पड़ा रहा है।
BB 13: सिद्धार्थ डे की गर्दन पर जख्म देख सलमान के शो की हुई आलोचना, यूजर्स बोले-आपको शर्म आनी चाहिए
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ डे ने कुछ कंटेस्टेंट्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उनके गुस्से का शिकार आरती सिंह और शाहनाज गिल हुईं। सिद्धार्थ डे ने कहा- शो में दो हफ्ते पहले एक टॉस्क हुआ था जिसमें मेरे ऊपर दो घंटे तक ब्लीच डाल कर रखा गया था। इतनी देर ब्लीच का इस्तेमाल करने से मेरी स्किन जल गई थी और फिर उस हालत में मेरे ऊपर करीब एक किलो लाल मिर्च डाल दी गई। उस घटना ने मेरे उत्साह को एकदम से खत्म कर दिया। अब भी मेरे गर्दन पर उसका गहरा घाव है जो काफी दर्द देता है।
I am not #SiddharthDey supporter at all but what #ArtiSingh & #ShehnaazGill did in task is not acceptable at all and #SalmanKhan gave them clean chit and make it look as #AsimRiyaz suffered a lot but in reality it is Dey who suffered.#BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss @RealKrutika pic.twitter.com/mhfGIoFn54 Though I am a #AsimRiaz supporter! #SidharthDey got the worst burn out of d hand holding task!
This is clearly inhuman & downright unacceptable
No one deserve this kind of torture, I wonder how he didn't raise his voice against this#ArtiSingh & #ShehnaazGill should apologize! pic.twitter.com/uBz6pPKbWc
सिद्धार्थ डे ने आगे कहा- गहरा घाव और दर्द के बावजूद मैं वहां पर अपने सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था लेकिन कुछ भी मन से नहीं कर पा रहा था। हालांकि कुछ लोग यह जरूर कहते हैं कि टीवी के सेलिब्रिटी अपने आपको अच्छे से पेश कर पाते हैं और वोट भी अधिक पाते हैं लेकिन मैं यह नहीं मानता हूं। अगर मेरे साथ वह हादसा नहीं हुआ होता तो मैं और भी आगे तक जा सकता था। इसके अलावा सिद्धार्थ डे ने अपनी गर्दन के घाव भी दिखा, जिसका वह अब इलाज करवा रहे हैं। वहीं उनके घाव के दिखने के बाद सलामान खान और बिग बॉस को सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।
What the actual fukk @BiggBoss @BeingSalmanKhan ?
Just look at #SidharthDey's neck!
His skin is ripped off !
Remember how Salman had made a scene over a PUSH?#ShehnaazGill & #ArtiSingh should have been EVICTED FOR PHYSICAL VIOLENCE!
RT if you agree too!!!#BB13 #BiggBoss13 https://t.co/BgPT19uh9V
सोशल मीडिया यूजर्स ने शो में सलमान खान को पक्षपाती बताया है। Tahiya Khan नाम की ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'सिद्धार्थ डे को इस तरह से नुकसान पहुंचाने के लिए आरती और शहनाज को शो से निकालना चाहिए।' Soni ने ट्विटर पर कलर्स टीवी और बिग बॉस के हैंडल को टैग करते हुए लिखा- 'आपको शर्म आनी चाहिए। कम से कम आपको सिद्धार्थ डे के जख्मों को दिखाना चाहिए। अपनी लड़ाई को बचाने के लिए कहां तक गिरोगे ? ये काम अगर सिर्फ देवोलिना की होती तो अब तक ट्विटर पर भूख हड़ताल शुरू हो चुकी होती।' इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान पर पक्षपात करने के आरोप लगाया है।
Shame on you @ColorsTV @BiggBoss
All rotians are being really very casual about #SidharthDey's injuries!
U should have atleast highlighted the injury of #SidharthDey 👎
Apne laadki ko bachane k kiye kaha tak giroge??
Yehi kaam Agar Sirf Devo ne ki hoti av tak Twitter per bhukh hartak shuru ho jaati 👎#BigBoss13 #Bb13
Why?
Because it was done by #ShehnaazGill & #ArtiSingh !
Imagine the outrage if #RashamiDesai & #Devoleena had scratched #SidharthShukla's neck like this!
Roti khana chhod dete Rotians#BB13 #BiggBoss13 pic.twitter.com/qLGU9axJRF
गौरतलब है कि शो से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिखे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा दूसरे ग्रुप की ओर था जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आरती, शहनाज और आसिम हैं। सिद्धार्थ ने कहा- 'शुरुआत में तो किसी भी तरह का ग्रुप नहीं था लेकिन फिर बाद में घर के लोग दो हिस्सों में बंट गए। हमारा छह लोगों का ग्रुप लगातार एक साथ बैठकर पॉलिटिक्स नहीं करता था और ना गलत बात पर एक दूसरे का साथ देता था।' जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि किस कंटेस्टेंट का असली चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है तो उन्होंने आसिम का नाम लिया।
पढ़ें: खूबसूरती के बावजूद कामयाब न हो पाईं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक को करने पड़े मां के रोल