'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में मंगलवार को मध्य प्रदेश के आदित्य गुलिया हॉट सीट पर बैठे। आदित्य इस वक्त इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर (IIM) से पढ़ाई कर रहे हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस तरह कई जगह परीक्षा देने के बाद उनका एडमिशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में हुआ था।
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
आदित्य कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं। आदित्य ने कहा कि 'मैंने कभी अपनी आजादी का फायदा नहीं उठाया। देर रात मैं हॉस्टल के बाहर नहीं जाता। बस जितना काम होता है करके वापस आ जाता हूं।' आदित्य की बातें सुन अमिताभ कहते हैं कि 'मैं आप से काफी निराश हो गया हूं आप कभी बाहर ही नहीं गए। मैं तो जब हॉस्टल में रहता था सब कुछ छोड़कर बाहर चला जाता था। मैं तो खिड़की से फांदकर जाता था और फिल्म देखकर वापस आता था।'
12.50 लाख के सवाल पर आदित्य अटक गए। यहां तक पहुंच कर आदित्य की चारों लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी। वो अब तक 6.40 लाख की रकम जीत चुके थे। 12.50 लाख के सवाल का आदित्य ने गलत जवाब दिया जिसकी वजह से वो जीती हुई राशि हार गए और 3.20 लाख ही घर ले जा सके।
6.40 लाख के लिए अमिताभ ने सवाल पूछा कि 'भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को इनमें से किस केस में फांसी की सजा सुनाई गई थी?' आदित्य ने यहां एक्सपर्ट की सलाह ली, जिसका सही जवाब था- 'लाहौर षड़यंत्र केस'
अमिताभ ने 12.50 लाख के लिए सवाल पूछा- 'कौन से बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने एक ही टेस्ट में शतक लगाया और हैट्रिक भी ली।' इस सवाल का जवाब आदित्य ने 'शाकिब अल हसन' बताया जबकि इसका सही जवाब था 'सोहाग गाजी'।
KBC 11 के सवाल पर ट्रोल होने के बाद मालदीव पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, फोटो शेयर कर अब पूछा ये सवाल