टीवी का पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 10वें सीजन में चल रहा है और इसे शुरू हुए तीन हो गए हैं। लेकिन शो में अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट लाख के सवाल से ऊपर नहीं पहुंचा है। बता दें कि इस शो को 18 साल हो चुके हैं और अमिताभ और शाहरुख खान ने इसे होस्ट किया है। लेकिन यहां बात करेंगे पिछले 9 सीजन के विनर के बारे में...
सबसे पहले बात करेंगे पिछले सीजन 9 में जमशेदपुर से आईं अनामिका मजूमदार सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट रहीं। इस सीजन में अनामिका ने 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थीं। बता दें कि वह 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर आकर अटक गई थीं। लेकिन शो के क्विट करने के बाद जो उन्होंने उत्तर दिया था वह सही निकला। शो से बड़ी रकम जीतकर घर गई दो बच्चाों की मां अनामिका फेथ इन इंडिया नामक एनजीओ चलाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में दोबारा आने की इच्छा जाहिर की है।
सीजन 8 में अचिन और सार्थक नरूला ने एंट्री ली और आखिरी विनर रहे। ये दोनों भाई हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों भाई ने केबीसी में आने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। इन्होंने शो में 7 करोड़ रुपये जीते थे जिससे उन्होंने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट करवाया था। आज दोनों भाई पैसा इनवेस्ट कर बिजनेस चला रहे हैं।
केबीसी के सीजन 7 में राजस्थान के रहने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला।वह पेशे से एक अध्यापक हैं। शो में ताज ने 5 करोड़ रुपये के सवाल पर अटकर खेल से क्विट कर दिया। हालाकि उन्होंने एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थी। शो में जीती रकम से उन्होंने अपनी बेटी की आंखों का इलाज करवाया साथ ही गांव में दो अनाथ लड़कियों की शादी भी करवाई। उन्होंने इस रकम से एक घर भी खरीदा है। फिलहाल वह क्या कर रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
वहीं, सीजन 6 में बड़ी कंटेस्टेंट सुनमीत कौर की कहानी सुनने को मिली कि उनके ससुराल वाले उन्हें फैशन डिजाइनिंग आगे करियर के लिए मदद नहीं कर रहे हैं। लेकिन सुनमीत ने ठान लिया था वह अपना सपना पूरा करके रहेंगी। इसके लिए उन्होंने केबीसी के प्लेटफॉर्म को चुना और अपना काम शुरू किया।