कई भारतीय भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, अमिताभ बच्चन का टेलीविजन करियर भी सफल रहा है। अभिनेता ने पिछले 23 वर्षों में क्विज बेस्ड गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सभी सीजन को होस्ट किया है। केवल तीसरा सीजन छोड़कर। बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन अब 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन एक नए रूप में जल्द लेकर लौट रहे हैं। कई वर्षों से दर्शकों की पसंद बना हुए इस शो का नए प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अमिताभ फैंस को बदलाव का तोहफा देते दिखाई दे रहे हैं।
Kaun Banega Crorepati 15: नए रूप में लौट रहा 'कौन बनेगा करोड़पति', नया प्रोमो जारी कर मेकर्स ने किया एलान
'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा शो है, जो न केवल दर्शकों का मनोरंजन करता है बल्कि लोगों का ज्ञान भी बढ़ाता है। इतना ही नहीं यह लोगों को ज्ञान के दम पर करोड़पति बनने का मौका भी देता है। ऐसे में 'केबीसी' के नए सीजन के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं और अब उनके उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने शो का नया प्रोमो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया है। प्रोमो में इस बार अमिताभ बच्चन देश में आए बदलावों को बताने के साथ-साथ यह एलान भी करते नजर आ रहे हैं कि 'केबीसी 15' भी नए रूप में बदलाव के साथ लौट रहा है।
मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, भारत ने परिवर्तन को अपनाया है। एक ऐसा बदलाव जो विकास को बढ़ावा देता है, एक बदलाव जिसने हमारी मानसिकता को फिर से बदल दिया है और एक बदलाव जो नई आकांक्षाओं को प्रेरित करता है। भारत में बड़ी शान से, बड़े ज्ञान से...देखो सब कुछ बदल रहा है और इस परिवर्तन को देश का सबसे बड़ा गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति प्रतिबिंबित करता है। यह वीडियो देश में आए बदलावों को कविता में बंधे शब्दों के जरिए दिखाता है, जिसका गायन अमिताभ बच्चन कर रहे हैं।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा जारी किया गया यह प्रोमो बदलाव की भावना का जश्न मनाता है। यह वीडियो फैंस को बेहद रोमांचित कर रहा है। कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन दर्शकों को बिल्कुल नए अवतार में रोमांचित करने का वादा करता है। आपको बता दें, अभी शो के प्रीमियर और इसके रजिस्ट्रेशन खुलने की तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन मेकर्स धीरे-धीरे 15वें सीजन के प्रोमो जारी कर फैंस के दिलों में इसके लिए उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
'कौन बनेगा करोड़पती' का पहला सीजन साल 2000 में प्रसारित किया गया था। तभी से यह शो देश के लोगों और दर्शकों की पसंदीदा शो की लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। साल 2000 में शुरू होने के बाद सिर्फ एक सीजन छोड़कर अमिताभ लगातार हॉट सीट पर बैठकर इस शो को होस्ट कर रहे हैं। तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, लेकिन इसके बाद फिर से लगातार अमिताभ बच्चन ही इसकी मेजबानी कर रहे हैं।
Kevin Spacey: केपिन स्पेसी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की सुनवाई लंदन में शुरू, जानें मामले में कब तक आएगा फैसला