फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Actor Kevin Spacey Appears In UK Court For Sexual Assault Trial know about it in detail

Kevin Spacey: केपिन स्पेसी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की सुनवाई लंदन में शुरू, जानें मामले में कब तक आएगा फैसला

Thu, 29 Jun 2023 07:57 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 29 Jun 2023 07:57 AM IST
सार

लंदन के साउथवॉर्क क्राउन कोर्ट में केविन स्पेसी का मुकदमा बुधवार को जूरी के चयन के साथ शुरू हो चुका है। हालांकि अभियोजन का मामला औपचारिक रूप से इस हफ्ते के अंत या अगले हफ्ते तक शुरू नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Hollywood Actor Kevin Spacey Appears In UK Court For Sexual Assault Trial know about it in detail
केविन स्पेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केविन स्पेसी पर एक दर्जन यौन उत्पीड़न के अपराधों के आरोपों पर चार हफ्ते की सुनवाई की शुरुआत के लिए बुधवार को लंदन की एक अदालत में पेश होना पड़ा। 2001 से लेकर 2013 के बीच हुई चार पुरुषों के खिलाफ किए गए अपराधों के आरोपों से  63 वर्षीय स्पेसी ने इनकार किया है। उनके खिलाफ आरोपों में अभद्र और यौन उत्पीड़न और किसी व्यक्ति के साथ बिना उसकी मर्जी यौन संबंध बनाने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। अगर यह अपराध सिद्ध होते हैं, तो उन्हें आजीवन कारावास की अधिकतम सजा मिल सकती है।

विज्ञापन

औपचारिक रूप से अगले हफ्ते से शुरू होगा मामला
लंदन के साउथवॉर्क क्राउन कोर्ट में केविन स्पेसी का मुकदमा बुधवार को जूरी के चयन के साथ शुरू हो चुका है। हालांकि अभियोजन का मामला औपचारिक रूप से इस हफ्ते के अंत या अगले हफ्ते तक शुरू नहीं हो सकता है। ब्रिटिश अभियोजकों ने पहली बार मई 2022 में आरोपों का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि केविन स्पेसी पर मार्च 2005 और अप्रैल 2013 के बीच पांच उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।  चार लंदन में और एक इंग्लैंड के पश्चिम में ग्लॉस्टरशायर में। इनमें एक आदमी शामिल था, जो अब 40 साल का है और दो आदमी अब 30 साल के हैं।
विज्ञापन


पिछले साल लगे और आरोप
पिछले साल नवंबर में क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने सेविन स्पेसी के खिलाफ 2001 और 2004 के बीच एक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न से जुड़े सात और आरोपों को अधिकृत किया था।  कभी हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से रहे केविन स्पेसी पर छह साल पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से दिखना बंद हो गए थे। वह कहीं भी नजर नहीं आते हैं। अभिनेता ने फिल्मों से भी दूरी बना ली है।  आरोपों के सामने आने के बाद उन्हें हाउस ऑफ कार्ड्स में राजनेता फ्रांसिस अंडरवुड के रोल से हटा दिया गया था। इस अलावा वह रिडले स्कॉट की फिल्म ऑल द मनी इन द वर्ल्ड में तेल टाइकून जे पॉल गेटी की भूमिका से भी हाथ धो बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्कर से किए जा चुके हैं सम्मानित
पिछले साल अक्तूबर में अमेरिका के मैनहट्टन में केविन स्पेसी ने अपने खिलाफ लाए गए एक यौन शोषण के मामले में जीत हासिल की थी। आपको बता दें, स्पेसी दो बार के ऑस्कर विजेता है, जिन्हें 1996 में द यूजुअल सस्पेक्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और 2000 में अमेरिकन ब्यूटी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उन्हें नेटफ्लिक्स के हाउस ऑफ कार्ड्स, सेवन, एलए कॉन्फिडेंशियल और बेबी ड्राइवर में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed