फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Kundrra: क्या 'तेजरन' का हो गया ब्रेकअप? तेजस्वी प्रकाश से अनबन की खबरों पर करण कुंद्रा का बड़ा बयान

Mon, 22 May 2023 08:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 May 2023 08:20 AM IST
विज्ञापन
Karan Kundrra opens up about breakup rumours with girlfriend Tejasswi Prakash people come up with conclusions
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
बिग बॉस के इतिहास में बहुत ही कम कपल्स ऐसे रहे हैं, जिनका रिश्ता शो खत्म होने के बाद भी रहा हो। इन्हीं में से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी हैं। दोनों बिग बॉस के घर से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों के फैंस जल्द से जल्द उन्हें शादी करते देखना चाहते हैं, लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच अनबन की अफवाह उड़ रही हैं। इस बीच अब करण कुंद्रा ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
Karan Kundrra opens up about breakup rumours with girlfriend Tejasswi Prakash people come up with conclusions
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से अफवाहें चल रही हैं कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। यह सब तब शुरू हुआ था, जब करण ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक शायरी शेयर की थी। इसके बाद से ही लोगों को लगने लगा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया के सामने आकर यह स्पष्ट करने के बावजूद कि उनके बीच सब ठीक है, इन अफवाहों का बाजार अभी भी गर्म है। अब, करण कुंद्रा ने एक बार फिर अपने ब्रेकअप की खबरों पर खुलकर बात की है।
Karan Kundrra opens up about breakup rumours with girlfriend Tejasswi Prakash people come up with conclusions
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में, करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर बात की, जो काफी समय से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनके सोशल मीडिया इंटरेक्शन को देखकर जजमेंट पास करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया यह नहीं दर्शाता कि असल जिंदगी में वे कैसे हैं।
Harman Baweja: हरमन बावेजा ने एक्टिंग से क्यों बना ली थी दूरी? अभिनेता ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Kundrra opens up about breakup rumours with girlfriend Tejasswi Prakash people come up with conclusions
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
करण ने कहा, 'अगर तेजस्वी एक तस्वीर करती हैं और अगर मैं शॉट में हूं और हम एक-दूसरे के बहुत करीब से शूट करते हैं। चार घंटे में, मेरे पास लगभग 1000 कॉमेंट्स होंगे कि आखिर लोगों को तस्वीर क्यों पसंद नहीं आई। इसके साथ ही ये लोग यह भी बताते हैं कि कौन इसे पसंद करने वाला है। यह बहुत दिलचस्प है क्योंकि जीवन केवल सोशल मीडिया के बारे में नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ अपना फैसला सुना देते हैं।'
Celebs: बॉलीवुड के इन रियल भाई-बहनों ने एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं किया काम, लिस्ट देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
 
विज्ञापन
Karan Kundrra opens up about breakup rumours with girlfriend Tejasswi Prakash people come up with conclusions
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta
करण और तेजस्वी के ब्रेकअप की अफवाहें तब शुरू हुईं जब अभिनेता ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'न तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता, जो गम में कहा, वही हंस के कहा होता।' अभिनेता ने स्पष्ट किया कि इसका तेजस्वी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने खुलासा किया, 'अगर मैं कोई काव्य संदेश लिखता हूं, तो इसलिए कि मैं इसे साझा करना चाहता हूं। मैंने इसे रेडियो पर सुना और इसे लिखा। इसका तेजू से कोई संबंध नहीं है। वह क्यों होगी? वह मेरी गर्लफ्रेंड है। मैं तो ऐसा अपनी किसी एक्स के लिए भी नहीं लिखूंगा।' करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 के घर में हुई थी। दोनों को रियलिटी शो का हिस्सा बनने के दौरान प्यार हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed