फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा ने अर्चना को कह दी ऐसी बात हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'बेइज्जती के नहीं मिलते पैसे'

Fri, 22 Nov 2019 05:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma troll making fun on Archana Puran Singh
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अक्सर अर्चना पूरन सिंह ( Archana Puran Singh) की शो में खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। फिर चाहे मजाक नवजोत सिंह सिद्धू की शो में जगह लेने को लेकर हो या फिर उनके अभिनय को लेकर। कई बार तो बातों बातों में ऐसा मजाक कर देते हैं जिसकी वजह से शो में आए सितारे भी उन पर हंसने लगते हैं। हाल ही में कपिल ने अर्चना का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था जिसमें वह अर्चना के साथ मस्ती करते हुए दिखे। इस वीडियो के वायरल होते ही कपिल के प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

Kapil Sharma troll making fun on Archana Puran Singh
Archana Puran Singh - फोटो : instagram

इस वीडियो के ऊपर कपिल ने एक कैप्शन भी लिखा था-'अर्चना पूरन सिंह केक पर अटैक करने वाली हैं।' इसके साथ ही वीडियो के बैक ग्राउंड में कपिल की आवाज आ रही है। कपिल कह रहे हैं - 'इंसान थोड़ा सा खा लें लेकिन ये क्या हुआ पूरी छुरी लेकर केक पर अटैक करने के लिए तैयार हो गईं।' कपिल के इस वीडियो में अर्चना केक काटने के लिए हाथ में छुरी पकड़े नजर आ रही हैं। कपिल को वीडियो बनाता देख अर्चना जैसे ही देखती हैैं तो हंसने लगती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#KapilSharma pulls #ArchanaPuranSingh's leg in this funny video . . . Follow @timesofindiatv for exclusive stories and updates . . . #thekapilsharmashow #kapilsharma #archanapuransingh #archanapuransinghsethi #kapilarchana #actress #comedy #comedyvideo #comedyshow

A post shared by Times of India - TV Times (@timesofindiatv) on

Kapil Sharma troll making fun on Archana Puran Singh
Kapil Sharma - फोटो : sony liv video

कपिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कपिल का इस तरह से अर्चना पूरन सिंह को लेकर कमेंट करना प्रशंसकों को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'डियर कपिल शर्मा और टीम। मेरी आप लोगों से गुजारिश है कि इस तरह से अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाना बंद करें। उन्हें इज्जत दीजिए, वह इस शो की जज हैं ना कि शो का कोई किरदार। कॉमेडी करना ठीक है लेकिन इस तरह से शारीरिक बनावट पर कमेंट करना बेइज्जती है। जो ठीक नहीं है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma troll making fun on Archana Puran Singh
Archana Puran Singh - फोटो : instagram

दूसरे यूजर ने लिखा- 'डियर कपिल शर्मा मेरी आप से गुजारिश है कि अर्चना पूरन सिंह को इज्जत दीजिए। मुझे पता है कि यह कॉमेडी है लेकिन इस तरह से उनके लुक्स पर कमेंट करना बुरा लगता है। मन उठ जाता है। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें बेइज्जती बर्दाश्त करने के पैसे मिलते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'बतौर दर्शक मुझे बहुत बुरा लगता है कि जब कपिल शर्मा शो में उन पर इस तरह से कमेंट किया जाता है। शारीरिक बनावट पर कमेंट करते हैं, यहां तक कि जो मेहमान आते हैं वो भी उन पर हंसते हैं। इसमें कुछ भी फन नहीं है।' 
 


 

विज्ञापन
Kapil Sharma troll making fun on Archana Puran Singh
Archana Puran Singh and Kapil Sharma - फोटो : instagram

आपको बता दें, बीते हफ्ते कपिल के शो में 'पागलपंती' फिल्म के सितारे आए थे। तब भी अर्चना को लेकर कपिल ने मजाक किया था जिस पर वहां मौजूद सभी सितारे हंसने लगे थे। शो में कपिल ने अनिल कपूर की फिटनेस के बारे में बात की थी। कपिल ने कहा था कि 'अनिल कपूर सुबह चार बजे जगते हैं इसी वजह से फिट रहते हैं।' इसके बाद कपिल ने अर्चना के ऊपर बड़ा खुलासा किया था। कपिल ने अर्चना से मजाक करते हुए कहा था- 'अनिल सर आपको पता है अर्चना जी भी हमेशा जवान रहती हैं क्योंकि वह सुबह चार बजे उठती हैं। जल्दी उठकर सारे सफेद बाल काले कर लेती हैं।'  

यह भी पढ़ें- BB13: 'वीकेंड का वार' से पहले घरवालों को लगेगा झटका, इन दो कंटेस्टेंट में से आज कोई हो जाएगा बेघर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed