{"_id":"5d9c5f608ebc3e017b4c00f3","slug":"kapil-sharma-special-plan-for-wife-ginni-chatrath-delivery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में मां बन सकती हैं कपिल शर्मा की पत्नी, पति ने बनाए हैं ये खास प्लान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दिसंबर में मां बन सकती हैं कपिल शर्मा की पत्नी, पति ने बनाए हैं ये खास प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 08 Oct 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने टीवी शो से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शो में एक के बाद एक कई सेलेब्स आते हैं जो दर्शकों का न सिर्फ मनोरंजन करते हैं बल्कि साथ ही साथ अपनी जिंदगी से जुड़े किस्सों का भी खुलासा करते हैं। लेकिन इस बार कपिल अपने शो नहीं बल्कि अपनी पत्नी को लेकर सुर्खियों में हैं।
Trending Videos
2 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
दरअसल कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर में उनकी डिलीवरी हो सकती है। ऐसे में न पति कपिल शर्मा ने पत्नी की डिलीवरी के पहले कई प्लान बना लिए हैं।
3 of 5
Kapil Sharma Ginni
- फोटो : twitter
गिन्नी की मां ने मुंबई मिरर को बातचीत में बताया कि दिसंबर महीने के बीच में उनकी बेटी बच्चे को जन्म दे सकती है। इस खास मौके के लिए वो काफी एक्साइटिड हैं। वहीं कपिल ने भी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma Ginni
- फोटो : instagram
बातचीत में गिन्नी की मां ने आगे बताया कि कपिल ने शो को कुछ इस तरह से शूट करना शुरू कर दिया है ताकि जब वो उस वक्त शूट न करें तो भी उनका शो ऑनएयर रहें और उसमें किसी भी तरह की दिक्कत न हो। न सिर्फ एडवांस शो शूट बल्कि साथ ही साथ कपिल गिन्नी को भी वक्त दे रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में द कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं थीं। ऐसे में शो के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए थे। वहीं आने वाले दिनों में कपिल फिल्म हाउसफुल 4, सांड की आंख और मेड इन चाइना की कास्ट के साथ शूट करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।