फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा ने बेटी के साथ साझा की क्यूट तस्वीर, अर्चना पूरन सिंह ने किया मजेदार कमेंट

Fri, 21 Aug 2020 08:19 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Aug 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma share photo with daughter anayra sharma
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा का शो अभी कुछ दिनों पहले दोबारा शुरू हुआ। कोरोना काल की वजह से वो शो नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में कपिल ज्यादातर समय परिवार के साथ ही बिता रहे हैं। कपिल ने अब अपनी बेटी अनायरा के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की है।

kapil sharma share photo with daughter anayra sharma
कपिल शर्मा, अनायरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा एक बेटी का पिता होने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। वो कई बार अनायरा के साथ तस्वीरें साझा कर चुके हैं। इस तस्वीर में कपिल ने बेटी को गोद में लिया है और वो बहुत क्यूट लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे हाथों में आई सभी चीजों में से अब तक सबसे अच्छी आप हैं। इस खूबसूरत तोहफे के लिए भगवान का आभारl'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“For all the things my hands have held, the best by far is you.” Thank u god for this beautiful gift 😍 #anayra #daughter #unconditionallove #daughtersarethebest 🤗 #gratitude 🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

 

kapil sharma share photo with daughter anayra sharma
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल और उनकी बेटी की इस तस्वीर पर कई सितारों ने कमेंट किया लेकिन अर्चना पूरन सिंह के कमेंट पर सभी का ध्यान गया। अर्चना लिखती हैं कि 'यह छोटी गिन्नी है, देखो उसे। भगवान का शुक्र है कि मां पे गई है कपिल।' अर्चना के इस कमेंट पर कपिल ने हंसने का रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma share photo with daughter anayra sharma
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चना के अलावा नेहा कक्कड़ ने हार्ट वाला इमोजी बनाया। कपिल के साथ शो में काम करने वाले कृष्णा अभिषेक ने लिखा, 'भगवान की कृपा बनी रहे क्यूटी।' सुमोना चक्रवर्ती ने कमेंट किया, 'गिन्नी की फोटोकॉपी है ये।' सोफी चौधरी लिखती हैं, 'इतनी प्यारी छोटी सी प्यारी परी।' इनके अलावा हिना खान, करिश्मा तन्ना, कविता कौशिक सहित अन्य सितारों ने हार्ट वाला इमोजी बनाकर प्यार जताया है।

विज्ञापन
kapil sharma share photo with daughter anayra sharma
पत्नी गिन्नी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कपिल और गिन्नी ने दिसंबर 2018 में पंजाब के जालंधर में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में भी एक रिसेप्शन दिया गया था। पिछले साल 10 दिसंबर को कपिल की बेटी का जन्म हुआ। कपिल ने ट्विटर पर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed