कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों टेलीविजन पर छाए हुए हैं। उनका शो टीआरपी में थोड़ा नीचे जरूर चला गया है लेकिन फैंस उन्हें अभी भी बहुत प्यार दे रहे हैं। कपिल अपने शो अक्सर कोई न कोई इंटरेस्टिंग बात शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में अपना एक मजेदार किस्सा बताया।
कपिल शर्मा की शादी में इतनी देर क्यों हुई, क्यों बार बार उन्हें रिजक्ट कर देते थे लड़की वाले
कपिल ने कहा, 'जब भी मैं किसी लड़की को देखने जाता था। तब उनके माता-पिता मेरे करियर के बारे में पूछते थे। इसके जवाब में मैं कॉमिडियन कहता था। इस पर लड़की के घरवाले कहते थे- वह सब तो ठीक है लेकिन, आप पैसा कमाने के लिए क्या करते हो। कपिल शर्मा की ये बात सुनकर सब ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
इस हफ्ते आई टीआरपी में कपिल शर्मा का शो एक और पायदान नीचे खिसक गया है। पहले ये शो टॉप 5 में पांचवे नंबर था लेकिन इस बार की टीआरपी में शो एक कदम नीचे खिसक कर छठे नंबर पर आ गया है।
कपिल के शो में पिछले कुछ एपिसोड्स से चंदन प्रभाकर मिसिंग नजर आए थे, लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड्स में चंदन भी नजर आने वाले हैं। कपिल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें चंदन भी नजर आ रहे थे।