{"_id":"5a7e5bd84f1c1b2d068b5af9","slug":"kapil-sharma-new-show-promo-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लो आ गया कपिल के नए शो का प्रोमो, देखकर भूल जाएंगे सब कुछ ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लो आ गया कपिल के नए शो का प्रोमो, देखकर भूल जाएंगे सब कुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। इस वापसी का अंदाज और थीम पहले से एकदम हटके है जिसकी झलक हाल ही में रिलीज प्रोमो से सामने आ गई है।
Kapil sharma promo
कुछ दिन पहले कपिल के प्रोमो की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थीं जिसमें कपिल कभी ऑटो तो कभी बस से लटकते हुए दिखाई दे रहे थे। अब इस प्रोमो का वीडियो सामने आ गया है जिसे सोनी टीवी ने ट्विटर पर शेयर किया है।
Kapil Sharma
इस प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने लिखा- 'लौट कर आ रहा है कपिल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर..कुछ अलग लेकर। इस बार हंसी के अलावा कुछ और भी है जो जाएगा देकर।'
Laut kar aaraha hai Kapil Sharma Sony Entertainment Television par, kuch alag lekar. Iss baar hasi ke alaava kuch aur bhi hai jo jayega dekar. Kya, kab aur kaise? Jaanne ke liye dekhte rahiye @SonyTV @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/F0I9w6BGnE
— Sony TV (@SonyTV) February 9, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma
35 सेकेंड के प्रोमो में कपिल एक दम अलग स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो में कपिल ऑटो वाले से सोनी टीवी चलने को कह रहे हैं और वह अपने बकाया पैसे मांग रहा है। इसे देखने के बाद आपको इतना तो अंदाजा लग जाएगा कि इस बार कपिल लोगों को हंसाने के अलावा कुछ और भी देकर जाएंगे।
विज्ञापन
Kapil Sharma
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शो मार्च के आखिरी तक टेलीकास्ट होगा जिसमें कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। हालांकि सुनील ग्रोवर इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।