कपिल शर्मा का कमबैक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो को टीआरपी में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कपिल शर्मा के शो में हर बार की तरह इस बार भी सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगा। रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के अलावा अनिल कपूर और सोनम कपूर भी आ चुके हैं। इस बीच कपिल शर्मा का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा हाल ही में मां बनीं सानिया मिर्जा के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।
बेटे के जन्म के बाद शो में पहुंचीं सानिया से फ्लर्ट करते दिखे कपिल, वीडियो में कैद हुईं 'हरकतें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा के शो में सानिया मिर्जा पहले भी कई बार आ चुकी हैं, हालांकि यह पहला मौका है जब सानिया शादी के बाद कपिल के शो में पहुंची हैं। सानिया मिर्जा जल्द ही कपिल के शो में नजर आने वाली हैं जिसका प्रोमो 'द कपिल शर्मा शो' के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस प्रोमो को ट्वीट करते हुए लिखा है - 'मिर्जा बहनों से मिलने के लिए तैयार हो जाइए कपिल शर्मा के साथ।'
Guys Ready For Meet #MirzaSisters With KAPIL SHARMA 😂😄
SAT-SUN 9.30 PM Only On @SonyTV .@MirzaSania @anammirza
@KapilSharmaK9 @kikusharda@almostbharat @haanjichandan
How Much Excited This Episode Guys.❤
RT If You Agree 🔃 pic.twitter.com/Q5ESy8Qwgm
इस वीडियो में आप देखेंगे कि सानिया मिर्जा से कपिल शर्मा फ्लर्ट कर रहे हैं। कपिल कहते हैं कि आपके चक्कर में मैंने टेनिस बहुत देखा है। तभी सानिया कहती हैं कि अभी शादी हुई है ना आपको मार खाना है। वीडियो में सानिया कपिल की अंग्रेजी पर भी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। कपिल कहते हैं कि उन्हें अंग्रेजी पसंद नहीं, तभी सानिया कहती हैं कि अंग्रेजी को भी तुम पसंद नहीं।
शो के दौरान हाल ही में कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगी थी जो काफी चर्चा में रही थी। कपिल के शो में पहुंचे राजकुमार राव ने कहा था - 'जब मैं पीएम मोदी जी से मिला तो वो आपके बारे में नाराज हो रहे थे। सुना है कोई ट्वीट कर दिया था आपने।' राजकुमार राव का जवाब सुनते ही कपिल शर्मा ने पीएम से नेशनल टेलीविजन पर माफी मांगी थी। इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल की चुटकी लेते हुए यह तक कहा कि रात में 12 बजे ट्वीट करने का यही नतीजा होता है।
आपको बता दें कपिल ने साल 2016 में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर कहा था कि वह हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं फिर भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए उन्हें बीएमसी को 5 लाख रुपये की घूस देनी पड़ेगी। ये हैं आपके अच्छे दिन? इससे पहले कपिल शर्मा की भी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी। पीएम मोदी जब मुंबई में सिनेमा संग्रहालय का उद्घाटन करने आए थे तब कपिल के साथ साथ कई फिल्म स्टार्स ने उनसे मुलाकात कर फोटो ली थी।