फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो पर हुआ कुछ ऐसा, चंद मिनटों में कैंसिल हुआ शूट, भड़के कीकू शारदा

Sun, 02 Apr 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sun, 02 Apr 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma cancels shoot within 15 minutes, Kiku Sharda gets angry
कपिल शर्मा
सुनील ग्रोवर से लड़ाई करने का अंजाम ऐसा होगा ये कभी कपिल शर्मा ने सोचा भी नहीं होगा। सुनील से लड़ाई के बाद पल पल उनकी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी में कमी आ रही है। फैंस को भी अब कपिल शर्मा की कॉमेडी और शो रास नहीं आ रहा। तभी तो हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर कुछ ऐसा हुआ कि आनन फानन में ही कपिल को 15 मिनट के अंदर ही शूट कैंसिल करना पड़ा।


आखिर ऐसा क्या हुआ ?
Kapil Sharma cancels shoot within 15 minutes, Kiku Sharda gets angry
कपिल शर्मा
दरअसल, सुनील ग्रोवर के जाने के बाद से कपिल शर्मा अपने शो की पॉपुलैरिटी को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि सुनील के शो से जाने के बाद चंदन प्रभाकर और अली असगर भी शो छोड़कर चले गए। इसी कोशिश में हाल ही में कपिल ने राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और अहसान कुरैशी जैसे स्टैंट-अप कॉमेडियंस को अपने शो पर बुलाया और सोचा कि शायद उनका शो फिर से ट्रैक पर आ जाए।
Kapil Sharma cancels shoot within 15 minutes, Kiku Sharda gets angry
कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, कपिल शर्मा ने कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती को भी एपीसोड शूट करने के लिए बुलाया। दोनों कपिल की बात मानकर शो पर आ भी गए। सब तैयार था और सभी ने अपनी परफॉर्मेंस दी। लेकिन ये क्या..वो हंसी, वो ठहाके गायब थे, जो पहले कभी सुनील ग्रोवर के वक्त हुआ करते थे। किसी के भी बीच केमेस्ट्री नहीं दिख रही थी। इस खबर के मुताबिक, लोग वहां कह रहे थे कि बस कुछ ठीक ही नहीं लग रहा था। सब कुछ कितना अलग हो गया है यहां पे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma cancels shoot within 15 minutes, Kiku Sharda gets angry
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा को भी इस बात का अहसास हो गया जब वो स्टेज पर अपना एक्ट करने के लिए आए। कपिल ने काफी कोशिश की कि सब बढ़िया हो, लेकिन कुछ फायदा नहीं और फिर अचानक ही 15 मिनट के अंदर कपिल ने 'पैक अप' कहकर एपीसोड बीच में ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
Kapil Sharma cancels shoot within 15 minutes, Kiku Sharda gets angry
कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के साथ कीकू शारदा - फोटो : amar ujala
इस बार में जब कीकू शारदा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या बकवास है ये ? आप मुझसे ये क्यों पूछ रहे हैं ? मुझे अकेला छोड़ दीजिए। मैं अपने काम के बारे में कुछ बात नहीं करना चाहता।'

स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, जब शो के डायरेक्टर को फोन किया गया तो उन्होंने भी इसे स्वीकार किया कि कपिल ने 15 मिनट के अंदर ही पैक अप के लिए बोल दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed