फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम्या पंजाबी ने किया विकास गुप्ता का सपोर्ट, बोलीं- 'यश चोपड़ा हो गया जो काम नहीं देगा'

Mon, 04 Jan 2021 08:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 04 Jan 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Kamya Punjabi Supports Vikas Gupta In Fight With Aly Goni At Bigg Boss 14 House
काम्या पंजाबी, विकास गुप्ता - फोटो : Twitter

बिग बॉस के घर में वीकेंड का वार में ड्रामा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। वाकेंड का वार में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की हफ्तेभर की गतिविधियों पर उनकी जमकर क्लास लगाते हैं। इस बार भी वीकेंड का वार में ऐसा ही कुछ हुआ है। इस हफ्ते अली गोनी और विकास गुप्ता के बीच जमकर कहासुनी हुई। वीकेंड का वार में भी दोनों एक दूसरे संग झगड़ा करते नजर आए। अब इस झगड़े में काम्या पंजाबी ने विकास गुप्ता का साथ दिया है।

Kamya Punjabi Supports Vikas Gupta In Fight With Aly Goni At Bigg Boss 14 House
काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो बिग बॉस को लगातार देखती हैं और इसे देखने के बाद हर एपिसोड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में हुए अली गोनी और विकास गुप्ता के झगड़े में भी उन्होंने विकास गुप्ता का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने इस तरहकी बातें करने पर भी रोक लगाने को कहा है।

Kamya Punjabi Supports Vikas Gupta In Fight With Aly Goni At Bigg Boss 14 House
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni

दरअसल वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान बातों ही बातों में अली गोनी ने विकास गुप्ता को टारगेट करते हुए उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। अली ने कहा कि विकास गुप्ता ने उनसे शो छीना है। विकास लोगों को उनके खिलाफ भड़काते थे, जब वह 'खतरों के खिलाड़ी' में साथ थे। इसके अलावा अली ने कहा कि विकास ने जैस्मीन और उनकी इमेज भी खराब करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Punjabi Supports Vikas Gupta In Fight With Aly Goni At Bigg Boss 14 House
काम्या पंजाबी

वहीं अब शो की एक्स कंटेस्टेंट रहीं काम्या पंजाबी इस पूरे मामले में विकास गुप्ता का समर्थन करने सामने आई हैं। काम्या ने विकास के समर्थन में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'काम रोक देगा! काम नहीं देगा! विकास गुप्ता नहीं हो गया जैसे को यश चोपड़ा हो गया जो काम नहीं देगा। अपने आप पर भरोसा रखो और इतने काबिल बनो कि कोई आपका काम नहीं रोक पाए। और अब कोई नई लाइन ले आओ यार यह बहुत पुरानी और घिसीपिटी हो गई है।'

विज्ञापन
Kamya Punjabi Supports Vikas Gupta In Fight With Aly Goni At Bigg Boss 14 House
विकास गुप्ता - फोटो : twitter/lostboy54

बता दें कि अली गोनी जब विकास के ऊपर इल्जाम लगा रहे थे उस समय विकास ने खुद के हित में बोलते हुए कहा कि अली गोनी द्वारा लगाए सभी आरोप गलत हैं। उनका कहना था कि उन्होंने कभी किसी को ब्लैकमेल नहीं किया है। हां, यह सारे काम उस लड़के के हैं, जिसे मैं पहले डेट कर रहा था। सभी का उन्होंने दिमाग पॉलिश किया है, अली का भी।

पढ़ें: सोनी टीवी अब दिखाएगा अहिल्याबाई होल्कर की कहानी, टीआरपी नहीं दर्शकों का प्यार पाने की अभिलाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed