टीआरपी में लगातार पिछड़ता रहा सोनी टीवी चैनल नए साल में एक नई कहानी से शुरूआत करने जा रहा है। ये कहानी है वाराणसी के काशीविश्वनाथ मंदिर समेत देश के सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने वाली रानी अहिल्याबाई होल्कर की और इस धारावाहिक की लॉन्चिंग पर खुद होल्कर परिवार के वंशज मौजूद रहे। ये अलग बात है कि धारावाहिक बनाने के दौरान इसकी शोध या लेखन टीम में से किसी ने होल्कर परिवार से संपर्क नहीं किया।
सोनी टीवी अब दिखाएगा अहिल्याबाई होल्कर की कहानी, टीआरपी नहीं दर्शकों का प्यार पाने की अभिलाषा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन सोनी टीवी को अब तक बड़ी टीआरपी दिलाने में नाकाम रहा है। पहले बहाना आईपीएल का रहा। लेकिन, आईपीएल खत्म होने के बाद भी ज्यादा कुछ चैनलों के टीआरपी चार्ट में बदला नहीं है। शहरी दर्शकों की पसंद में छठे नंबर पर रहने वाला सोनी चैनल ग्रामीण दर्शकों की पसंद सूची के पहले 10 चैनलों में कहीं नहीं है।
इस बारे में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के कंटेंट और डिजिटल हेड आशीष गोलवलकर का कहना है कि सोनी चैनल टीआरपी की दौड़ में ही शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कोई भी सामग्री टीआरपी लाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए चुनते हैं। धारावाहिक 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमर उजाला के सवाल पर आशीष ने कहा कि वे नंबरों पर नहीं, सामग्री पर ध्यान देते हैं। चैनल की टीम कोई भी सामग्री टीआरपी लाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए बनाती हैं। शो की रेटिंग न आने पर सोनी की टीम ज्यादा विचलित नहीं होती और टीआरपी लाने के लिए कुछ ऐसा भी नहीं करती जिससे उसे बाद में शर्मसार होना पड़े।'
ग्रामीण भारत में सोनी टीवी की लोकप्रियता काफी कम होने के सवाल पर आशीष कहते हैं, 'कुछ समय पहले मैं छुट्टियां मनाने गांव में गया था तो मैंने देखा कि टीवी के धारावाहिकों को भी लोग टीवी पर कम और मोबाइल पर ज्यादा देखते हैं। हमारा यह शो भी एप पर भी प्रसारित होगा। धीरे-धीरे लोग डिजिटल हो रहे हैं इसलिए हमारा शो भी काफी ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। बदलते समय में दर्शकों का नजरिया बदल रहा है। हमारा ध्यान भी सामग्री के साथ मनोरंजन पर भी रहता है।'
धारावाहिक 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' रानी अहिल्याबाई की बचपन से कहानी दिखाएगा। अहिल्याबाई का किरदार निभाने के लिए शो में अदिति जलतरे को लिया गया है और उनके ससुर का किरदार निभाने के लिए राजेश श्रृंगारपुरे भी होंगे। अपने किरदार की तैयारी के बारे में बाल कलाकार अदिति कहती हैं, 'जब मुझे यह किरदार मिला है तो सबसे पहले मैंने गूगल का सहारा लिया। वहां से जाना कि अहिल्याबाई आखिर कौन थीं और क्या थीं? इस बारे में मुझे शो के निर्देशक ने भी अच्छे से बताया। वहां से मुझे सबसे अच्छी जानकारी मिली।'