{"_id":"5ac0b3824f1c1bbf618b4d85","slug":"kamya-punjabi-message-to-fans-on-the-death-anniversary-of-pratyusha-banerjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 साल बाद इस टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, प्रत्यूषा बनर्जी को याद कर कह डाली इतनी बड़ी बात ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
2 साल बाद इस टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, प्रत्यूषा बनर्जी को याद कर कह डाली इतनी बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Kamya Punjabi
'बालिका वधू' सीरियल से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आज पुण्यतिथि है। महज 24 साल की उम्र में प्रत्यूषा ने टेलीविजन में खास मुकाम हासिल कर लिया था। अचानक हुई मौत ने भले ही उस वक्त सनसनी मचा दी थी लेकिन उनकी दोस्त को आज भी इंसाफ का इंतजार है। इस दिन पर प्रत्यूषा को याद करते हुए टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने खुलेआम ऐसी बात कह दी जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।
Kamya Punjabi
काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'अपनी जिंदगी की परवाह मत करो। आपकी जान की यहां कोई कीमत नहीं है। लोग समय के साथ तुम्हें भूल जाते हैं। मेरे इस कमेंट पर RIP मत लिखना, कुछ करना चाहते हो तो प्यार में अंधे मत बनो। घरेलू हिंसा रोको। कभी अपनी हिम्मत मत छोड़ो जिंदगी बहुत खूबसूरत होती है।'
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
pratyusha banerjee
आपको बता दें, प्रत्यूषा बनर्जी की मौत की गुत्थी आज भी सवालों के घेरे में है। भले ही इस एक्ट्रेस की मौत को 2 साल बीत चुके हैं लेकिन आखिर मौत क्यों और कैसे हुई इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। हालांकि प्रत्यूषा की मौत का शक उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratyusha banerjee
प्रत्यूषा बनर्जी की लाश मुंबई में स्थित घर मिली थी। कहा जा रहा था जब दरवाजा तोड़ा गया तो प्रत्यूषा की बॉडी लटकी मिली थी यानी कि उन्होंने फांसी लगा ली थी। प्रत्यूषा के इस कदम के पीछे दिल टूटना और डिप्रेशन कहा गया। इस मामले पर शक उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर गया लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
pratyusha banerjee
उस वक्त काम्या के अलावा टेलीविजन के कई सारे एक्टर्स प्रत्यूषा के सपोर्ट में आए और शक राहुल पर ही जताया। आपको बता दें, प्रत्यूषा राहुल राज सिंह के साथ 'नच बलिए' के सीजन 5 में भी आई थीं इसके साथ ही बिग 'बॉस सीजन ' सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस शो के दौरान ही काम्या और प्रत्यूषा अच्छे दोस्त बन गए थे।