{"_id":"5b5969234f1c1be94b8b6d48","slug":"juhi-parmar-blast-on-her-ex-husband-sachin-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के चंद दिनों बाद ही जूही परमार ने खोली पति की पोल, बताई डिवॉर्स की असली वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तलाक के चंद दिनों बाद ही जूही परमार ने खोली पति की पोल, बताई डिवॉर्स की असली वजह
Thu, 26 Jul 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जूही परमार
Link Copied
हाल ही में टीवी के पॉपुलर कपल जूही परमार और सचिन श्रॉफ ने तलाक ले लिया । 8 साल साथ रहने के बाद जूही और सचिन अलग हो गए । तलाक के बाद सचिन ने बयान जारी करते हुए था, 'मैं अब समझ गया हूं कि दोनों तरफ से प्यार होना बेहद जरूरी है ।' जूही को लगता है कि सचिन ने उन्हें तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराया है ।
Trending Videos
2 of 6
जूही परमार
जूही सचिन के बयान से काफी आहत हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्स हस्बेंड के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा । जूही लिखती हैं, 'लोगों ने अपने मन से कुछ भी सोचा, कुछ भी कहा, कई सवाल पूछे गए और ये भी पूछा गया कि मैं चुप क्यों हूं ।'
3 of 6
जूही परमार
'27 जनवरी 2013 में एक मां का जन्म हुआ । मेरी बेटी ही मेरी प्राथमिकता बन गई । हमने तय किया था कि हम एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाएंगे । ये हमारी बेटी के लिए सबसे अच्छा था । मैंने हमेशा ही ये कहा कि इस असफल शादी के लिए हम दोनों ही जिम्मेदार हैं ।'
'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे बयानों को इतना तोड़-मरोड़कर पेश किया जाएगा । तुमने शादी टूटने का सारा आरोप मुझपर लगा दिया । तुमने कहा कि इस रिश्ते में कोई प्यार नहीं था । तुमने कहा कि प्यार सिर्फ तुम्हारी तरफ से था । बस तुम ही प्यार करते थे मैं नहीं ।'
विज्ञापन
5 of 6
जूही परमार
इतना ही नहीं जूही ने अपनी डीपी भी बदली और उसमें एक कोट लिखा है । डीपी में लिखा है, 'रिश्ते टूटते हैं तो दर्द होता है । लेकिन अगर आप किसी ऐसे इंसान को खोते हैं जो आपको इज्जत नहीं देता तो इसका मतलब आपने कुछ खोया नहीं बल्कि पाया है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।