रियल्टी शो बिग बॉस-11 का झगड़ालू घर आज रात 21 नवंबर को अदालत में तब्दील होगा। इस अदालत का मुख्य मुद्दा होंगी अर्शी खान..बिग बॉस की अदालत में अर्शी पर लगेंगे कैसे-कैसे इल्जाम...आइए जानते हैं....
घर में आज अदालत लगने वाली है और इस अदालत की जज होंगी सपना और बंदगी। कटघरे में खड़े होंगे प्रियांक शर्मा और अर्शी खान पर लगाए जाएंगे घिनौने इल्जाम। इस केस की पैरवी करने वकील के रूप में उतरंगे विकास और हिना खान। बता दें कि हिना खान आज रात अर्शी के खिलाफ हितेन का केस लड़ेंगी जिसे डिफेंड करने के लिए विकास एक के बाद एक हिना को पछाड़ते नजर आएंगे।
चलिए बतातें है कि बिग बॉस की अदालत में क्या-क्या इल्जाम लगेंगे अर्शी खान पर। सबसे पहली बात ये घरवालों को दिया गया एक टास्क है और टास्क के मुताबिक हितेन अदालत में हिना के भाई बनेंगे और अर्शी बनेंगी विकास की बहन।
यहां से शुरू होगा अर्शी पर इल्जामों का सिलसिला शुरू। वकील हिना का अर्शी पर पहला आरोप ये है कि वे घर में सब पर डोरे डालती हैं जिससे हितेन बहुत परेशान हैं। इसके बाद प्रियांक को कटघरे में बुलाकर ये पूछती नजर आएंगी कि उनकी भाबी यानि की अर्शी खान ने उनके साथ क्या-क्या किया है। बता दें कि टास्क में प्रियांक ने अर्शी के देवर को रोल प्ले करेंगे।
प्रियांक ने जज को बताया कि अर्शी भाबी उनके साथ फ्लर्टिंग करती थीं जो कि देवर के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। प्रियांक ने ये भी कहा कि अर्शी का एक्सरसाइज करने वाला तरीका काफी उकसाने वाला है। वहीं, विकास अपनी बहन अर्शी को डिफेंड करने के लिए ये कहते नजर आएंगी कि उनकी बहन को नाचने के आदत है और वे जो भी करती है घर के अंदर करती हैं