स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के बाद जल्द ही टीवी पर एक और रियलिटी शो दस्तक देने वाला है। जी हां, इंडस्ट्री से खबर सामने आ रही है कि डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन का सेट कपल्स के लिए तैयार कर दिया गया है। टीवी सेलेब्स में डांस का हुनर सामने लाने वाला यह शो कुछ ही समय में सबको एंटरटेन करने के लिए लौट रहा है। इस शो में डांस के साथ-साथ शो में जोड़ियों की दमदार केमेस्ट्री भी खूब तड़का लगाती है और यही इस शो की सबसे बड़ी खासियत भी है। जहां एक तरफ खबर आ रही हैं कि मेकर्स ने इस बार शो में जज के रूप में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े महारथियों को चुना है, वहीं दूसरी तरफ अभी भी शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में कुछ सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है जिन्होंने इसमें हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है। इन नामों के सामने आते ही छोटे पर्दे पर एक अफवाह उड़ रही है, जिसे सुन सब हैरान और परेशान होने वाले हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'अनुपमा' के बेटे समर को डेट कर रही हैं निया शर्मा! जल्द ही साथ थिरकते नजर आएगी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 16 Jul 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन