'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने जिस दिन से शो के निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, तब से आए दिन वह लगातार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर नए-नए खुलासे कर रही हैं। बीते दिन असित मोदी पर नए आरोप मढ़ने के बाद हाल ही में जेनिफर मिस्त्री ने शो के सेट पर टॉक्सिसिटी के बारे में खुलासा किया है।
2 of 5
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के टॉक्सिक ऑफ स्क्रीन माहौल के बारे में खुलासा करते हुए जेनिफर ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि प्रोडक्शन टीम ने कई हफ्तों तक अपना काम ढंग से नहीं किया और उन्हें पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी भीख मांगनी पड़ती थी। जेनिफर मिस्त्री ने बताया, 'प्रोडक्शन टीम हमारे कपड़े नहीं धोती थी, और हमें 20 दिनों तक एक ही कपड़े पहनने पड़ते थे। कपड़ों से बुरी तरह बदबू भी आती थी। कई बार हम अपने कपड़े खुद धोते थे, और केवल कुछ चुनिंदा लोगों के कपड़े ही टीम से धुलवाए जाते थे।'
3 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जेनिफर बोलीं, 'यहां तक कि हमें पानी जैसी सबसे बुनियादी जरूरतों के लिए भी भीख मांगनी पड़ती थी। वहां पानी की कुछ ही बोतलें उपलब्ध थीं और अगर हम कभी उससे अधिक मांगते थे तो हमें डांटा जाता था। रात का खाना तो भूल जाइए, रात 9 बजे की शिफ्ट में, अगर हम बिस्कुट भी मांगते थे, तो वे बिस्कुट भी नहीं देते।' जेनिफर ने निर्माताओं पर कोविड-19 महामारी के दौरान सेट पर एहतियाती कदम नहीं उठाने का भी आरोप लगाया।
4 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के समय हुई शूटिंग के दिनों को याद करते हुए जेनिफर मिस्त्री ने कहा, 'महामारी के दौरान सेट को केवल एक बार साफ किया गया था, मेकअप कलाकार केवल इसके लिए सुरक्षा सूट पहनते थे। उस दौरान हमारी वैन कॉकरोचों से भरी रहती थीं, जबकि मुख्य कलाकारों के पास शानदार वैन हुआ करती थीं। हमें बताया गया कि हम सिर्फ फिलर्स हैं और प्रोडक्शन हमें एसी वाले कमरे देकर एक एहसान कर रहा है।'
5 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर उनके केस के एक प्रमुख गवाह गुरुचरण सिंह को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। गुरुचरण सिंह ने शो में जेनिफर मिस्त्री के पति की भूमिका निभाई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके मामले में गवाह बनने के बाद निर्माता ने गुरुचरण का बकाया चुका दिया। जेनिफर का सीधा आरोप है कि असित मोदी ने गुरुचरण सिंह को खरीद लिया है। इतना ही नहीं जेनिफर ने प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज पर भी अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।