उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक जूता पॉलिश करने वाले शख्स की आवाज के कायल हो गए हैं। जूता पॉलिश करने वाले इस शख्स का नाम सनी है, जो टीवी के मशहूर सिंगग शो 'इंडियन आइडल' में ऑडिशन देने पहुंचा। उसके ऑडिशन के वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है जहां सोशल मीडिया यूजर्स उसे पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा भावुक भी हो गए।
जूता पॉलिश करने वाले का गाना सुनकर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो साझा कर लोगों को दिया ये चैलेंज
बात करें वीडियो की तो सनी इस वीडियो में ना केवल खूबसूरत गाना गा रहे हैं बल्कि अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में भी बता रहे हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो के अनुसार सनी जूता पॉलिश करते हैं और उनकी मां पंजाब में गुब्बारे बेचती हैं। सनी की ये वीडियो किसी को भी भावुक कर सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने भावुक ट्वीट भी किया।
Diwali is the perfect day to learn about people who Rise. A friend sent me this saying he was in tears watching it. Find the whole clip on YouTube & I challenge you to remain dry-eyed. TV & social media have done us a great service: Discovering talent in the humblest locations pic.twitter.com/dbf7SFmWAj
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- "जिंदगी में ऊंचाई हासिल करने वाले लोगों के बारे में सीखने के लिए दिवाली का दिन सबसे अच्छा मौका होता है। मेरे एक दोस्त ने मुझे ये वीडियो भेजा है। उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। मैंने यूट्यूब पर पूरा वीडियो खोजा और मैं आपको चैलेंज देता हूं कि वीडियो देखते हुए अपने आंसू रोककर दिखाएं। टीवी और सोशल मीडिया ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया है। अलग अलग जगहों से टैलेंट की खोज की जा रही है।"
सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा आनंद महिंद्रा द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को 'इंडियन आइडल' के जज विशाल ददलानी ने भी रीट्वीट किया है। सनी के वीडियो को रीट्वीट करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा- "आनंद महिंद्रा सर मुझे बेहद खुशी है कि आपने सनी को नोटिस किया। अगला एपिसोड जरूर देखिएगा। इंडियन आईडल 11 के सभी गायकों में ये काबीलियत है कि वो भारत के हर कोने और हर तरह के आर्थिक हालातों वाले बच्चों की प्रेरणा बन सकें। हमें बेहद गर्व होगा अगर आप हमारे सेट पर आएं और बच्चों से बातें करें, जब भी आप चाहें।"
So glad you noticed Sunny, @anandmahindra Sir. Do watch the upcoming episodes. All our singers on #IndianIdol11 have the potential to inspire kids in every corner and every economic level in India.
We'd be honoured if you visit our set & chat with the kids, whenever you like! https://t.co/yTviD8gImg
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक जहां सन्नी लोगों के बूट पॉलिश कर आजीविका चला रहा था तो वहीं सोनी टीवी के रिएलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल ने किस्मत बदल दी है। सनी पंजाब के बठिंडा में अमरपुरा बस्ती की गली नंबर-1 में रहते हैं। सन्नी की आवाज का जादू जज संगीतकार अनु मलिक, विशाल डडलानी व गायका नेहा कक्कड़ के सिर चढ़कर तो बोल ही रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी सन्नी छाया है।
पढ़ें: प्रतिभाः जूते पॉलिश कर परिवार को पाला, अब इंडियन आईडल में छाया, पढ़ें-प्रेरणादायक कहानी