बड़े-बड़े रियलिटी शो के प्रोड्यूसर सोहन चौहान (Sohan Chauhan) का निधन हो गया है। सोहन की लाश मुंबई के रॉयल पाम्स तालाब, आरे कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिली। सोहन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) सीजन 7 और 'मास्टर शेफ इंडिया' (MasterChef India) सीजन 6 के प्रोड्यूसर थे। सोहन की निधन की खबर मिलते ही टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
2 of 5
Sohan Chauhan
- फोटो : facebook
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (16 जून) की रात को सोहन की लाश तालाब में मिली। जिसके बाद सोहन की लाश को सिद्धार्थ अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए ले जाया गया। सोहन की मौत किस वजह से हुई है इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस वक्त सोहन की मौत हुई वह घर में अकेले की रह रहे थे। जबकि उनकी पत्नी दिल्ली में थीं।
3 of 5
Sohan Chauhan
- फोटो : facebook
खबरों की मानें तो सोहन को घर में आखिरी बार जिंदा घर की नौकरानी ने शनिवार (15 जून) को देखा था। सोशल मीडिया पर सोहन आखिरी बार 13 जून तक एक्टिव रहे। सोहन ने आखिरी पोस्ट 'सा रे गा मा पा' फिनाले को लेकर किया था। आपको बता दें, सोहन को कविताओं का भी शौक था। सोशल मीडिया पर सोहन के कविताओं से जुड़े कई पोस्ट किए थे।
4 of 5
Veeru, Girish and Dinyar
- फोटो : file photo
बीतो दिनों बॉलीवुड और टेलीविजन से जुड़े कई स्टार्स का निधन हो गया। कुछ दिन पहले गिरीश कर्नाड ने दुनिया को अलविदा कहा। वहीं उनसे पहले अजय देवगन के पिता वीरू देवगन, फेमस एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर, अमिताभ बच्चन के करीबी शीतल जैन और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाने वाले नवतेज हुंडल का नाम शामिल है।
5 of 5
Navtej Hundal and Avantika Hundal
- फोटो : instagram
नवतेज हुंडल के निधन की खबर'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने सोशल मीडिया पर दी थी। नवतेज हुंडल की बेटी एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे।