टीवी कलाकार करण ओबेरॉय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खुद को ज्योतिषी बताने वाली इस महिला पर आरोप है कि उसने करण ओबेरॉय को फंसाने के लिए खुद पर ही हमला करवाया।
2 of 6
करण ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक करण ओबेरॉय की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद इस महिला ने पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना था कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पेपर कटर से हमला किया और एसिड फेंकने की धमकी दी।
हमलावरों ने कथित रूप से उसे करण ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने को कहा। इस हमले के दो दिन बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने हमले में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
तफ्तीश में पता चला कि इन हमलावरों में से एक शिकायतकर्ता महिला का रिश्तेदार था। उसी ने पुलिस को बताया कि यह हमला महिला के वकील की साजिश पर किया गया था और इसके लिए उसे 10 हजार रुपये भी मिले।
तफ्तीश के दौरान इस महिला ने स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाने के लिए मुंबई पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की लेकिन पुलिस को जब इस बात के सबूत मिल गए कि यह महिला बलात्कार की शिकायत करने वाली महिला ने ही दर्ज कराया था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।