फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी जिंदगी की 2' से ऐसे खत्म होगा कोमोलिका का किरदार, आने वाला है सबसे बड़ा ट्विस्ट

Sun, 28 Apr 2019 11:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 28 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hina khan will leave Kasautii Zindagii Kay with this reason
Hina Khan - फोटो : social media

'कसौटी जिंदगी की 2' इन दिनों दर्शकों की पसंद बना हुआ है। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न के चलते शो को अच्छी खासी टीआरपी मिल रही है। लेकिन जल्द ही इस शो में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसे सुनकर शायद फैंस को अच्छा न लगे। खबर है कि कोमोलिका यानि हिना खान जल्द इस शो से बाहर हो जाएंगी। लेकिन इसमें भी एक बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा।

Hina khan will leave Kasautii Zindagii Kay with this reason
Hina Khan Kasautii Zindagi Kay 2 - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने 'कसौटी जिंदगी की 2' के खास प्लानिंग की है। लंबे समय से ये खबर सामने आ रही है कि जल्द हिना खान इस शो को छोड़ देंगी। शो में उनके किरदार का अंत हो जाएगा। और इसके पीछे की वजह है कि हिना आने वाले दिनों में बहुत व्यस्त हो जाएंगी।

Hina khan will leave Kasautii Zindagii Kay with this reason
hina khan

खबर है कि हिना खान फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वो उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए भी मई में रवाना होना है। इसी के चलते मई के शुरुआती हफ्ते में 'कसौटी जिंदगी की 2' में हिना खान के किरदार कोमोलिका का अंत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina khan will leave Kasautii Zindagii Kay with this reason
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : twitter

रिपोर्ट्स की माने तो प्रेरणा की कोशिशें कामयाब होगी और वो कोमोलिका का खेल खत्म कर देगी। कोमोलिका अब प्रेरणा को मारने की प्लानिंग बनाने जा रही है लेकिन इससे पहले कोमोलिका को अनुराग के पिता के कोमा से बाहर आने की खबर मिलेगी। 

विज्ञापन
Hina khan will leave Kasautii Zindagii Kay with this reason
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter

कोमोलिका खुद को बचाने के डर से अनुराग के पिता को मारने के लिए अस्पताल पहुंचेगी। इससे पहले ही पूरे परिवार के सामने अनुराग के पिता, कोमोलिका की सच्चाई सबको बता देंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही कोमोलिका को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed