बिग बॉस 11 में जीत की दहलीज से खाली हाथ घर लौटीं हिना खान ने चार दिन बाद सोशल मीडिया पर आई हैं। उन्होंने एक मैसेज छोड़ा है। बता दें कि हिना खान बिग बॉस की टॉप 2 रेस में पहुंचकर जीतते-जीतते हारी हैं। शो के फिनाले में हुई लाइव वोटिंग में भी वे शिल्पा शिंदे को मात नहीं दे सकीं।
Bigg Boss में हार के सदमे से उबरी हिना खान, सोशल मीडिया पर डाला ये 'Emotional Message'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 11 को खत्म होने के चार दिन बाद हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए इमोशनल मैसेज छोड़ा है। हिना ने मैसेज अपने फैंस को धन्यवाद कहने के साथ-साथ और भी कईं बातें लिखी हैं। वहीं, हिना खान जल्द ही एक ट्रिप पर जाने वाली हैं।
ये हैं हिना का मैसेज 'यह सफर एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा। 105 दिनों तक घर से बाहर रहना और खुद को अलग-अलग तरह के कामों में लगाने के कारण मैं न सिर्फ सुपर स्ट्रॉन्ग हो गई हूं बल्कि पूरी तरह से बदल गई हूं। इस सफर का खत्म होना जितना भावुक हो सकता है उतना है। फिलहाल यह सफर खत्म हो चुका है। जो इस सफर में मेरे साथ रहे और मेरा साथ दिया मैं उनका धन्यवाद करना चाहती हूं।'
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में हिना खान को ड्रामा क्वीन कहा था। शिल्पा ने कहा था, ”शो के दौरान हिना को ड्रामा क्वीन का खिताब दिया गया था, जो सच में वह ऐसी ही है। मैं अपने आप में बहुत खुश हूं, अब शो खत्म हो चुका है। मैं हिना से फिर कभी नहीं मिलना चाहूंगी।” बता दें कि शिल्पा और हिना खान शो के अंत तक एक साथ रहीं फिर भी दोनों के बीच दोस्ती नहीं हो सकी थी। दोनों को शो के दौरान अक्सर लड़ते हुए देखा जा चुका है।
बता दें कि शिल्पा शिंदे ने शो के बाद अपने इंटरव्यू में बताया कि वे ना तो हिना खान की शक्ल देखना चाहती हैं और ना ही उनके साथ फ्यूचर में कभी काम करना चाहती हैं। वहीं, हिना ने कहा है कि उन्हें शिल्पा के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। शो हारने के बाद हिना खान की तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने के चलते कलर्स के ही प्रोग्राम एंटरटेनमेंट की रात में जाने से इनकार कर दिया। लेकिन इस शो में शिल्पा के साथ विकास, अर्शी और पुनीश भी नजर आए थे।