टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन हिना नई-नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। वहीं फैंस को भी हिना की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में हिना ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उन्होंने हाथ में खजूर की प्लेट लिए रमजान की मुबारकबाद दी थी। यह तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी और फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। इसी बीच अभिनेत्री एक बार फिर अपने एक फैन की वजर से सुर्खियों में आ गई हैं।
2 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह तो हम सभी जानते ही हैं कि हिना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और स्टाईल में वह सभी को मात देती हैं। लेकिन इस बार हिना के सुर्खियों में आने की वजह बेहद दिलचस्प है। दरअसल, हिना के एक फैन ने उनपर केस करने के लिए कहा है जिसपर अभिनेत्री ने मजेदार जवाब भी दिया है।
3 of 5
हिना खान
- फोटो : Insatagram- @realhinakhan
हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन शुरू किया था। जिसके चलते फैंस ने उनसे जमकर सवाल किए और हिना ने भी बेझिझक जवाब दिए। इसी बीच उनके एक फैन का सवाल चर्चा में आ गया है। फैन का यह सवाल जानकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी क्योंकि खुद हिना भी ठहाके लगाकर हंसती नजर आई थीं।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना के स्टाइल और हॉटनेस के तो सभी दीवाने हैं। इस खास फैन ने उनकी हॉटनेस से संबंधित ही एक सवाल किया जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। सवाल था कि, 'मैं आपके ऊपर केस करूंगा कि इतनी गर्मी में आपकी हॉटनेस हमें मार डालेगी।' इसपर हिना ने जवाब में लिखा- 'कर दीजिए' और साथ ही हंसने वाली इमोजी भी बनाए। बस देखते ही देखते यह सेशन तेजी से वायरल हो गया और हिना के पास फैंस के सवालों का तांता लग गया।
5 of 5
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हिना ने टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस शो में वह अक्षरा के किरदार में थीं। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उन्हें एक अलग ही पहचान हासिल हुई। हिना बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं, वो विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ में लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा हिना का एक म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' भी हाल ही में रिलीज हुआ है।