ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया के 14वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। इस बार की टीआरपी लिस्ट देखें तो एक बार फिर अनुपमां सबसे आगे है जबकि बाकी सारे शो लिस्ट में ऊपर नीचे हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा किया प्रभावित और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
TRP Week 14: अनुपमां और इमली का दबदबा कायम, इन सीरियल्स ने ली टॉप पांच में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमां
स्टार प्लस के शो अनुपमां ने पिछले कई हफ्तों से पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा रखा है। रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे की स्टोरी लाइन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिलहाल, सीरियल अनुपमां लगातार अपने दमदार ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है। शो में वनराज और अनुपमां की वापसी हो चुकी है। अनुपमां के आने से सारे घरवाले काफी खुश होते है, लेकिन काव्या उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहने देती।
इमली
इस बार की टीआरपी लिस्ट में इमली ने दूसरे नंबर पर अपना दबदबा बनाया है। स्टार प्लस के शो इमली में चल रही कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो में नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। मालिनी को अब धीरे धीरे शक हो रहा है कि आदित्य और इमली के बीच जरुर कुछ ना कुछ पक रहा है। ऐसे में इन दिनों चल रहे ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
कुंडली भाग्य
इस हफ्ते ज़ी टीवी के शो कुंडली भाग्य ने टीआरपी चार्ट पर सीधे चौथे नंबर पर खिसक गया है। पिछली बार से इस बार कुंडली भाग्य ने लिस्ट में ऊंची छलांग लगाई है। श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर की कहानी को सीरियल में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
गुम है किसी के प्यार में
इस शो ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के एपिसोड्स में अब लड़ाई-झगड़े की हद पार हो रही है जोकि फैंस और दर्शकों को परेशान कर रही है।