{"_id":"5a61f3e94f1c1b92268b5549","slug":"hina-khan-reveals-why-she-did-not-come-in-the-show-entertainment-ki-raat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss हारने के 4 दिन बाद हिना ने खुद किया खुलासा, बोलीं- 'शो में इस वजह से नहीं पाई' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss हारने के 4 दिन बाद हिना ने खुद किया खुलासा, बोलीं- 'शो में इस वजह से नहीं पाई'
Sat, 20 Jan 2018 07:55 AM IST
amarujala.com-Presented By: अरविंद
amarujala.com-Presented By: अरविंद
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 के बाद कुछ कंटेस्टेंट को कलर्स के ही शो 'एंटरटनेमेंट की रात' में देखा गया। जिसमें विकास, बिग बॉस की विनर शिल्पा, पुनीश और अर्शी खान देखे गए। लेकिन शो में हिना खान क कहीं कोई अता-पता नहीं था। लेकिन हिना का कहना है कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया...
2 of 5
HINA KHAN
बिग बॉस के घर में झूठी, अहंकारी और झगड़ालू कही जाने वाली और शो की फर्स्ट रनर अप हिना खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि शो खत्म होने के बाद उन्हें बताया ही नहीं गया कि शो में जाना है। हिना ने कहा कि उन्हें सिर्फ ये बताया गया था कि शूट होना हैं।
3 of 5
Hina Khan
हिना ने एक बार फिर साफ किया कि किस शो के लिए शूट करना है उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया। हिना ने शो में ना आने का ये भी कारण बताया कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है और वे खुद भी अपने घरवालों को समय देना चाहती हैं। हिना शो के हारने के बाद से ही अपने घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hina Khan
बता दें कि बिग बॉस खत्म होने के बाद से हिना और शिल्पा की दोस्ती भी लगभग खत्म हो चुकी है। शिल्पा ने साफ कर दिया है कि वे हिना के साथ किसी भी तरह का काम नहीं करना चाहती हैं और ना ही उनसे मिलना चाहती हैं। लेकिन हिना का कहना है कि शिल्पा के साथ काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
Hina Khan
वहीं शिल्पा जीत के बाद एक पार्टी रखने वाली हैं जिसमें बिग बॉस 11 के सभी कंटेंस्टेट्स को न्यौता दिया गया है लेकिन हिना खान को इस पार्टी में बुलाने का कोई इंविटेशन नहीं गया है। ऐसे में शिल्पा और हिना की बीच की दीवार और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। शो खत्म होने के चार दिन बाद हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए इमोशनल मैसेज भी छोड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।