टीवी अभिनेत्री हिना खान अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करती हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर वर्कआउट और योगा करते हुए फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इसी बीच एक यूजर ने जब कमेंट करते हुए उनसे कहा कि वो कुछ दिलचस्प पोस्ट कर सकती हैं तो हिना ने भी करारा जवाब दिया।
हिना खान को यूजर ने कहा- 'बंद करो ऐसे वीडियो डालना', अभिनेत्री ने दिया ये करारा जवाब
हिना खान को ट्विटर पर एक यूजर ने उनकी जिम की तस्वीरों को टैग किया और कमेंट में लिखा, '10 मिलियन व्यूज तुम्हारी रील वीडियोज पर। जिम रील पोस्ट करना बंद करो। कुछ क्वालिटी कंटेट डालो।'
इस पर हिना खान ने यूजर को लिखा, 'ये आपका अधिकार है कि आप अपनी आंखों से क्या देखना चाहते हैं। नोट कर लें कि ये मेरी पसंद है कि मुझे क्या अपलोड करना है। अगर आप इसकी सराहना करना चाहें तो कर सकते हैं लेकिन बता दूं कि मेरे वर्कआउट वीडियो लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में ये भी क्वॉलिटी कंटेट हैं जो शायद आपके लिए नहीं है।'
My dear,
You have a right to your views but please note and understand that my choices are mine and mine alone.
If you like it you may appreciate it. But my workout videos inspire millions.. so tht too is a quality content..may b not for you.. Appreciate your love though❤️ https://t.co/BF0mWyGQvi
हिना खान ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'एक वीडियो हथियार की तरह हो सकता है, जब कैमरे का इस्तेमाल करके नफरत फैलाने की कोशिश होती है। ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लेकर उन्हें सबक सिखाना चाहिए।'
गौरतलब है कि हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इसके बाद वो 'बिग बॉस' के घर में भी नजर आई थीं। 'बिग बॉस' से निकलने के बाद हिना खान की पॉपुलरिटी में काफी इजाफा हुआ और उनकी इमेज एक स्टाइलिश अभिनेत्री की बन गई। छोटे पर्दे के बाद अब वो वेब सीरिज और फिल्में कर रही हैं।
सलमान के शो बिग बॉस के ऑफर पर बोले अध्ययन सुमन, 'दुनिया का अंत होगा तो भी वहां नहीं जाऊंगा'