फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद की मदद का ये है कमर्शियल एंगल समेत मनोरंजन जगत की पांच फटाफट खबरें

Wed, 15 Jul 2020 03:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jul 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
5 instant news from the entertainment world including Dino Morea Enters in Moghuls
मनोरंजन जगत की पांच फटाफट खबरें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'क्लास ऑफ 2020' का अगला चैप्टर


'क्लास ऑफ 2017' और 'क्लास ऑफ 2020' के बाद इस वेब शो के दूसरे सीजन का चैप्टर 2 आने वाला है। इस शो के दूसरे भाग में रोहन मेहरा, चेतना पांडे, निबदिता पायल, ईशा चावला और अन्य कलाकार तो वही रहेंगे लेकिन एक नए कलाकार मृदुल मीणा की एंट्री हो रही है। बताया जा रहा है कि मृदुल इस चैप्टर 2 के मुख्य आकर्षण रहेंगे। मृदुल अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहते हैं, 'इस शो की शूटिंग के दौरान बिताए मेरे दो-तीन महीने मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय था। मुझे यकीन है कि इस शो के प्रशंसक मेरे किरदार को पसंद करेंगे।'

5 instant news from the entertainment world including Dino Morea Enters in Moghuls
हप्पू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हप्पू सिंह को आया ब्लैकमेलर का फोन
उधर टीवी के शो 'हप्पू की उलटन पलटन' से खबर है कि इस शो के दरोगा हप्पू सिंह को किसी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, इस टीवी शो के आगे की कहानी के बारे में जानकारी मिली है कि आने वाले एपिसोड में एक अनजान व्यक्ति हप्पू सिंह को ब्लैकमेल करेगा। ब्लैकमेलर हप्पू को एक काम सौंपता है लेकिन उसका काम करने में जब हप्पू आनाकानी करता है तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। हालांकि, समय रहते हप्पू को उस ब्लैकमेलर का पता चल जाता है और इसके बाद हप्पू पूरा खेल ही पलट देता है। लेकिन जब तक हप्पू को ब्लैकमेलर के बारे में पता चलता है उससे पहले हप्पू की हालत भी देखने लायक होती है।

5 instant news from the entertainment world including Dino Morea Enters in Moghuls
कृष्ण ने धरा नया अवतार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कृष्ण ने धरा नया अवतार
टीवी के धारावाहिक 'राधाकृष्ण- कृष्ण अर्जुन गाथा' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहे अभिनेता सुमेध मुद्गलकर को बदलती कहानी के हिसाब से एक नया अवतार दिया गया है। शो में कृष्ण की कहानी अब महाभारत तक जा पहुंची है जिसमें निर्माताओं ने कृष्ण को थोड़ा अलग दिखाने का फैसला किया है। अभिनेता सुमेध ने बताया, 'यह शो एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। इसलिए, एक्सपर्ट टीम ने इस नए लुक पर काम करना जरूरी समझा। यह लुक पुराने से थोड़ा मिलता-जुलता ही है लेकिन मेरे लिए थोड़ी सी मुश्किल इस बात की है कि मैं उस परिधान में सहज हो गया था। अब उसे बदल दिया गया है। इसमें खुद को ढालने के लिए मुझे थोड़ा समय जरूर लगेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
5 instant news from the entertainment world including Dino Morea Enters in Moghuls
सोनू सूद - फोटो : Social Media

प्रवासी मजदूरों पर किताब का ऑफर
सोनू सूद ने मुंबई से यूपी के लिए जो आखिरी खेप मजदूरों की भेजी, उसके लिए अमर उजाला ने उनसे इन मजदूरों की लिस्ट मांगी थी ताकि उनके पहुंचने के ठिकानों पर मजदूरों से बात की जा सके और सोनू सूद के इस नेक काम के बारे में दूसरों को भी बताया जा सके। लेकिन, ये लिस्ट सोनू सूद की टीम वादे के बावजूद अब तक नहीं दे पाई है। इस बीच खबर है कि अपने पिछले साढ़े तीन महीने के कार्यों पर एक किताब लिखने का ऑफर सोनू सूद को मिला है। इस ऑफर की कमर्शियल वैल्यू तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन सोनू सूद ने ये माना है कि वह एक किताब लिखने जा रहे हैं जिसमें वह पिछले साढ़े तीन महीने के अपने अनुभव कलमबंद करेंगे।

विज्ञापन
5 instant news from the entertainment world including Dino Morea Enters in Moghuls
अभिनेता डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला

'मुगल्स' में हुई डिनो मोरिया की एंट्री
निर्माता निर्देशक निखिल आडवाणी की वेब सीरीज 'मुगल्स' में अब डिनो मोरिया ने भी एंट्री मारी है। खबरें बताती हैं कि वह इस शो में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाएंगे। ज्ञात है कि यह शो एलेक्स रदरफोर्ड के छह भागों में लिखे ऐतिहासिक कल्पनाओं पर आधारित उपन्यास 'एंपायर ऑफ द मुगल' पर आधारित है। इस शो में भारत में मुगल साम्राज्य का उदय से अस्त यानी बाबर से लेकर औरंगजेब के साम्राज्य की कहानी दिखाई जाएगी। शो में बाबर का किरदार निभाने के लिए पहले ही कुणाल कपूर को चुना जा चुका है। इसके अलावा बाबर की दादी का किरदार शबाना आजमी निभाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed