हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती 'बिग बॉस' से शुरू हुई थी। प्रियांक और हिना अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। शो के दौरान प्रियांक से हिना का झगड़ा भी हुआ लेकिन शो के दौरान इन दोनों की दोस्ती एक मिसाल के तौर पर देखी जाने लगी थी। 'बिग बॉस सीजन 11' खत्म हुए तो एक साल बीत गया है लेकिन इन दोनों की दोस्ती और भी मजबूत हो गई है। हिना खान और प्रियांक की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियांक हिना को गोद में उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हिना खान को 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट ने उठाया गोद में, देखते रह गए ब्वॉयफ्रेंड
इन तस्वीरों को हिना खान और प्रियांक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें दोनों खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में हिना खान को प्रियांक गोद में उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिना खान और प्रियांक की यह तस्वीर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस तस्वीर के अलावा सोशल मीडिया पर प्रियांक, हिना और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
What’s with the tongue @rockyj1 ? 👅 🙄 @realhinakhan
A post shared by Priyank Sharma (@priyanksharmaaa) on
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
एक तस्वीर में हिना खान को प्रियांक के साथ रॉकी जायसवाल पकड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में हिना और प्रियांक क्रिसमस ट्री के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 11' में हिना खान की प्रियांक के अलावा लव त्यागी से भी दोस्ती काफी अच्छी रही। यहां तक कि शो खत्म होने के बाद इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आईं।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
A post shared by Luv Tyagi (@luvtya6i11) on
काम की बात करें तो इस वक्त हिना खान 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। 'कसौटी' में हिना खान का लुक काफी चर्चा में है। सीरियल शुरू होने के बाद हिना कुछ एपिसोड में नजर आई थीं जिसके बाद वह नदारद दिखीं। इसके बाद सीरियल में हिना खान ने फिर से कमबैक किया है।
हिना खान हाल ही में अपने एक बयान की वजह से चर्चा में रहीं। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने पोर्न देखने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि पहली बार पोर्न मूवी देखकर कैसा लगा था। हिना ने कहा, 'यह आंख खोलने वाला एक्सपीरियंस था। मुझे लगता है कि यह हम सबसे संबंधित है।'