फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' खत्म होते ही श्रीसंथ ने सुरभि पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- दीपिका का गला पकड़ा कि..'

Fri, 04 Jan 2019 12:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 04 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
S Sreesanth revealed shocking things about Surbhi Rana after Bigg Boss season 12
Sreesanth Surbhi Rana - फोटो : twitter

'बिग बॉस सीजन 12' में श्रीसंथ ने अपने हर इमोशन को बखूबी दिखाया। फिर चाहे गुस्सा हो या इमोशनल ब्रेकडाउन उन्होंने कभी भी यह नहीं सोचा कि बाहर इसे लोग किस तरह से लेंगे। शायद यही वजह थी कि लोगों ने श्रीसंथ को घर के बाहर भी खूब प्यार दिया। फिनाले खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी जिंदगी में मस्त हो गए हैं। किसी को बड़े ऑफर्स मिले हैं तो कोई अभी भी किस्मत खुलने का इंतजार कर रहा है। इस बीच श्रीसंथ ने 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट सुरभि राणा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

S Sreesanth revealed shocking things about Surbhi Rana after Bigg Boss season 12
sreesanth - फोटो : twitter

श्रीसंथ ने इंटरव्यू के दौरान शो के उस हिस्से पर आपत्ति जताई है जो मेकर्स ने नहीं दिखाया। श्रीसंथ ने इंटरव्यू में कहा - 'कुछ नियम बिग बॉस द्वारा घर के कंटेस्टेंट के लिए तय थे जिनका उल्लंघन नहीं होना चाहिए था। शो के दौरान सुरभि ने दीपिका का गला इतनी जोर से पकड़ा कि वह गिर गई थीं। यह सब नहीं दिखाया गया। इतना ही नहीं सुरभि ने ऐसा ही कुछ सृष्टि रोडे के साथ भी किया था।'

S Sreesanth revealed shocking things about Surbhi Rana after Bigg Boss season 12
sreesanth - फोटो : twitter

श्रीसंथ ने आगे कहा - 'सुरभि ने सृष्टि रोडे के बाल इतनी जोर से खींचे थे कि वह गिर गईं। जब जसलीन दौड़ रही थीं तब सृष्टि ने उन्हें इस तरह रोका कि वह स्लैब से जाकर लड़ गईं। यह सब शो में हुआ लेकिन दिखाया नहीं गया।' 'बिग बॉस' के पूरे सीजन में मुझे बस विलेन के तौर पर पेश किया गया। इसके साथ ही श्रीसंथ ने कहा कि शो के मेकर्स ने वही दिखाया जो वह दिखाना चाहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
S Sreesanth revealed shocking things about Surbhi Rana after Bigg Boss season 12
cabaret - फोटो : File Photo

आपको बता दें, 'बिग बॉस' खत्म होते ही श्रीसंथ की फिल्म 'कैबरे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में श्रीसंथ के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा लीड रोल में नजर आएंगी। 'कैबरे' को टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। 9 जनवरी को यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। श्रीसंथ के फैंस के लिए यह किसी बड़ी तोहफे से कम नहीं है। 'कैबरे' के अलावा श्रीसंथ के फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी में देख पाएंगे जो कि 5 जनवरी से टेलीकास्ट होगा।

विज्ञापन
S Sreesanth revealed shocking things about Surbhi Rana after Bigg Boss season 12
sreesanth

'बिग बॉस' फिनाले के बाद श्रीसंथ अपने परिवार और कंटेस्टेंट के साथ पार्टी करते हुए नजर आए। इसके साथ ही 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे के साथ भी पार्टी करते हुए स्पॉट हुए। फिलहाल इस पार्टी से दीपक ठाकुर गायब रहे। दीपक ठाकुर इस वक्त अपने गांव में परिवार के साथ हैं। फिनाले खत्म होते ही दीपक को 3 बड़े बजट की फिल्मों के अलावा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए साइन कर लिया गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#family #life #life moves on ..got to keep moving on .. love and respect to all my fans who are my real family....#respect

A post shared by Sree Santh (@sreesanthnair36) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#greatfriend #love great to meet @realsourabhpatel ..Thnks for all the love brother ..#respect

A post shared by Sree Santh (@sreesanthnair36) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed